Categorized | लखनऊ.

मोहनलालगंज में विगत दिनों हुई एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार एवं जघन्य हत्या के मामले में मीडिया के माध्यम से आई फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस द्वारा पूर्व में बतायी गयी थ्योरी पूरी तरह गलत साबित हो रही है।

Posted on 28 July 2014 by admin

मोहनलालगंज में विगत दिनों हुई एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार एवं जघन्य हत्या के मामले में मीडिया के माध्यम से आई फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस द्वारा पूर्व में बतायी गयी थ्योरी पूरी तरह गलत साबित हो रही है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने आज यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि फोरेंसिक रिपोर्ट में किन-किन तथ्यों को उजागर किया गया है जिसके कई तथ्य पुलिस द्वारा बतायी कहानी एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मेल नहीं खा रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व में भी इसी प्रकार के संदेहास्पद तथ्यों को देखते हुए कंाग्रेस पार्टी ने पुलिस अधिकारियों द्वारा उक्त जघन्य काण्ड के सम्बन्ध में बार-बार बयान बदले जाने पर आशंका व्यक्त की थी कि उक्त घटना में पुलिस द्वारा बताई गयी कहानी संदेह के घेरे में है। इसलिए इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। जिससे कि सही तथ्य सामने आ सकें और असली गुनहगानों को सजा मिल सके।
श्री मदान ने कहा कि मृतका के परिवारजन उक्त घटना की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और घटना की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी प्रदेश के मुखिया से यह मांग करती है कि मृतका के परिजनों द्वारा की जा रही जांच की मांग को मानते हुए तत्काल सीबीआई जांच कराये ताकि असली मुल्जिमों को पकड़ा जा सके और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके जिससे भविष्य में प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित किसी भी जिले में कोई भी अराजक तत्व इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न जुटा पाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in