शिया.पुलिस भिडंत व लाठीबाजी में भाजपा की रही सुनियोजित योजना.चै0 लौटन राम

Posted on 26 July 2014 by admin

राष्ट्रीय निषाद संघ ;एन0ए0एफ0द्ध के राष्ट्रीय सचिव चै0 लौटन राम निषाद ने अलविदा की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों द्वारा आपत्ति जनक व गन्दी नारे बाजी करते हुये शिया धर्म गुरू कल्वे जव्वाद के नेतृत्व में जुलूस निकाला वह अत्यन्त निन्दनीय व शर्मनाक था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मंत्री मोहम्मद आजम खाॅ के विरूद्ध जिस तरह के आपत्ति जनक व शर्मनाक शब्दों में लिखी दफ्तियां व पोस्टर लेकर प्रदर्शनकारी शिया भाई चल रहे थेए उसे शिया धर्म गुरू कल्वे जव्वाद जैसे सम्मानित व्यक्ति को रोकना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बड़े ईमामबड़े में नमाज के बाद शिया बोर्ड गठित करने की मांग को लेकर मोहम्मद आज़म खाॅ का आवास घेरने के लिए निकले शिया समुदाय के लोग अत्यन्त घृणित व अपमानित शब्दों का इस्तेमाल करते हुये नारे बाजी कर रहे थे। उन्होंने शिया.पुलिस भिडंत में भाजपा की पूर्व सुनियोजित योजना बताते हुये कहा कि भाजपा प्रदेश में साम्प्रदायिक दंगा कराने की साजिश में लगी हुयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा साम्प्रदायिक आग में प्रदेश को झोक कर समाजवादी पार्टी की सरकार को बदनाम करना चाह रही है। श्री निषाद ने कहा कि 30 जून को विधान सभा के सामने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह पूर्व नियोजित योजना के तहत पुलिस वालों पर पत्थर बाजी किये थे और झूठे पुलिस को बदनाम किया गयाए उसी तरह आज शिया सम्प्रदाय के प्रदर्शनकारियों ने दो पुलिस वालांे को गिराकर लात घूसों से पिटाई करने के बाद दौड़ा.दौड़ा कर पुलिस वालों को लाठियों से पीटा और भद्दी.भद्दी गालियां दिया जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया। उन्होंने कहा कि शिया बोर्ड के गठन की मांग ही करना था तो क्या आज ही का उचित थाघ् इसे दहशतगर्दी का माहौल बनाकर मांग किया जाना उचित नहीं थाए इसे लोकतांत्रिक तरीके से उठाना चाहिए था। श्री निषाद ने उत्तरांचल विधान सभा उप चुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा की बुरी तरह पराजय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि उपचुनाव में मोदी लहर की हवा निकल गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह ष्ष्अच्छे दिन आयेंगेष्ष् का सपना दिखाकर जनता का वोट लियाए कुछ ही दिनों में जनता को भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया और सम्मानित जनता ने उत्तरांचल विधान सभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा को हराकर भाजपा को सच्चाई का आईना दिखा दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in