Categorized | लखनऊ.

ऽ जनपद मैनपुरी के विकास हेतु प्रदेश सरकार कटिबद्व -शिवपाल सिंह यादव

Posted on 26 July 2014 by admin

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता, बाढ़ नियंत्रण विभाग, भूमि विकास एव जल संसाधन तथा परती भूमि विकास मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु सड़क, बिजली, पुल शिक्षा, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने , किसानों के उत्थान हेतु ग्रामीण पेयजल, पशुपालन ,दुग्ध विकास, अनुसूचित जाति ,जन जाति उत्थान, लघु एवं सीमान्त कृषकों, भूमि विकास एवं जल संसाधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि के लिए 106 करोड़ 47 लाख रू0 की वर्ष 2014-15 हेतु जिला योजना को अन्तिम रूप देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनपद के विकास के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए पर्याप्त मात्रा में धनराशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह निर्माण कार्यों पर पैनी नजर रखें यदि कहीं भी कार्य में कोई कमी दिखे तो तत्काल संज्ञान में लायें। यदि किसी भी कार्यदायी संस्था के द्वारा मानकों की अनदेखी की गई तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थायें निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय अवधि मे पूर्ण कराना सुनिश्चित करंे।निर्धारित समय मंे कार्य पूर्ण न होने पर परियोजना की लागत बढ़ती है साथ ही जनता को समय से लाभ नहीं मिल पाता है।
प्रभारी मंत्री ने लघु एवं सीमान्त कृषकों की उत्पादता बढ़ाने हेतु 102.00 लाख रू. का परिव्यय स्वीकृत किया इससे 32.25 लाख रू. अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए प्रस्तावित किया गया है। इस योजना में 1200 निःशुल्क बोरिंग कराये जायेंगें जिसमें 300 बोरिंग अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए प्रस्तावित है। पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा निरोग निदान सेवाओं के सुधार एवं विस्तार हेतु 125 लाख, कृतिम गर्भाधान द्वारा पशु प्रजनन सुधार एवं विस्तार हेतु  14.20 लाख, सूकर प्रजनन प्रक्षेत्रों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 4.72 लाख, दुग्ध संघों एवं समितियों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार हेतु 122.42 लाख, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु 05.54 लाख, आटोमेटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट हेतु 32.50 लाख, मध्यम गहरे 170  नलकूपों के निर्माण हेतु 260.10 लाख ,गहरे 10 नलकूपों हेतु 17.80 लाख  का प्राविधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि गरीब एवं बेरोजगारों के लिए रोजगार सृजन के उद्देश्य से संचालित योजना हेतु 04 करोड़,  नवीन ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 818.55 लाख, गतवर्षों में स्वीकृत 67 अपूर्ण नव निर्माण कार्य  हेतु 912.49 लाख, स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान में 17 अपूर्ण कार्यों हेतु 480.77 लाख रू. स्वीकृत किया गया। ग्रामीण सम्पर्क मार्ग पुनः निर्माण एवं नवीन ग्रामीण सड़को के निर्माण हेतु कुल 4768.96 लाख की स्वीकृत की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जागीर के भवन निर्माण हेतु 188.00 लाख, ग्राम सभा सठिगवां, बड़ा चतुरीपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना हेतु 40 लाख, नगरीय पेयजल के अन्तर्गत नगर पालिका एवं नगर पंचायतों  में 150 नये हैण्डपम्पों की स्थापना एवं 132 रिबोर हैण्डपम्पों हेतु 134.96 लाख प्रस्तावित किया गया जिसमें 31.52 लाख की धनराशि एससीपी हेतु प्रस्तावित है। ग्रामीण पेयजल हेतु 800 नये हैण्डपम्पों की स्थापना  एवं 1000 रिबोर हैण्डपम्पों एवं 05 स्वीकृत पेयजल योजना गांगसी, कुचैला, नसीरपुर, कोसमा मुसलमीन, किरथुआ एवं 05 नई प्रस्तावित पेयजल योजना भांवत, हथपऊ, उसनीधा, नरायनपुर एवं खरपरी हेतु 1044.34 लााख , 11156 स्वच्छ शौचालय के निर्माण हेतु राज्यांश के रूप में 156.18 लाख का परिव्यय स्वीकृत किया गया जिसमें 31.23 लाख की धनराशि एससीपी हेतु प्रस्तावित है, 2452 इन्दिरा आवासों के निर्माण हेतु 425.60 लाख, 1565 लोहिया ग्रामीण आवासों हेतु 650 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण छात्रवृत्ति हेतु 20 लाख, 800 अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान के रूप में 80 लाख, अत्याचार से पीडि़त व्यक्तियों की सहायता हेतु 25 लाख, पिछड़ी जाति की छात्रवृत्ति हेतु 200 लाख, 1000 लाभार्थियो की शादी एवं बीमारी हेतु 100 लाख, अल्प संख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति हेतु 05 लाख, अल्पसंख्यक गरीब व्यक्तियों की 100 पुत्रियों की शादी अनुदान हेतु 10 लाख, सामान्य जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति हेतु 30 लाख, सामान्य जाति की गरीब व्यक्तियो की 500 पुत्रियों की शादी हेतु 50 लाख रू. महिला एवं बाल विकास में 60 वर्ष से कम उम्र की 10000 निराश्रित महिलाओं हेतु 360.00 लाख रू. के परिव्यय का अनुमोदन किया गया। जिसमें 108.00 लाख रू. की धनराशि एससीपी हेतु प्रस्तावित है ।
श्री यादव ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  आंेछा में च्यवन ऋषि मन्दिर के विकास हेतु, समान पक्षी बिहार के विकास हेतु एवं मार्कण्डेय की तपोस्थल का विकास, अछईपुर स्थित इच्छेश्वर धाम शिव मन्दिर के विकास हेतु 30 लाख,  शिक्षा मित्रों के मानदेय के भुगतान हेतु   28.10 लाख, माध्यमिक शिक्षा हेतु 577.60 लाख, राजकीय पालीटेक्निक की बाउन्ड्रीवाल हेतु 50 लाख, स्टेडियम में बालीबाल, होस्टल, गेस्ट हाउस , वार्डन हाउस निर्माण हेतु 200 लाख रू0 का परिव्यय स्वीकृत किया गया।
जिला योजना के परिव्यय पर विस्तार से जानकारी देते हुए जिलाधिकारी गोविन्द राजू एन.एस. ने बताया कि इस निर्धारित परिव्यय 106 करोड़ 47 लाख रू. में ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों, नगर पालिका, नगर पंचायतों के विकास कार्यक्रमों को शामिल करते हुए योजना की संरचना की गई है, उपलब्ध परिव्यय में से स्पेशल कम्पोनेन्ट मद में 1995.41 लाख की धनराशि सम्मिलित है, जो कुल परिव्यय का 18.74 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, ग्राम्य विकास सहित सहित अन्य बुनियादी अवस्थापना विकास एवं समाज कल्याण कार्यक्रमों के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं दूरगामी परिणाम देने वाले प्रस्तावों का समावेश किया गया है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री प्राविधिक आलोक शाक्य, सदस्य विधान सभा करहल, सदर , किशनी सर्वश्री सोबरन सिंह, राजकुमार उर्फ राजू यादव, बृजेश कठेरिया, सदस्य विधान परिषद असीम यादव, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर, सुमन दिवाकर, जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बी.के.त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी डा. चन्द्र भूषण, अपर पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ सहित जिला योजना समिति के सम्मानित सदस्य व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in