Categorized | लखनऊ.

वन राज्य मंत्री द्वारा पीलीभीत टाइगर रिजर्व का निरीक्षण

Posted on 25 July 2014 by admin

प्रदेश के वन राज्य मंत्री श्री फरीद महफूज किदवई ने गतदिनों पीलीभीत टाइगर रिजर्व का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उनके साथ वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
श्री किदवई ने इस सम्बन्ध में बताया कि टाइगर के संरक्षण में तथा टाइगर की जो आबादी बढ़ेगी उसके लिए भी यह सुरक्षित स्थान है यहां के  जंगलांे में जानवरों की संख्या भी अधिक है जिसपर टाइगर रह सकता है। श्री किदवई ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास इको टूरिस्ट स्थल चूगा का भी निरीक्षण किया। यह स्थल पयर्टन की दृष्टि से अच्छा है। यहां पर अक्टूबर माह से देशी एवं विदेशी पयर्टक आ सकते है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शेरों की संख्या अधिक है। यहां पर शेरनियां भी अपने बच्चों के साथ देखी गई।
श्री किदवई से टाइगर रिजर्व के आस-पास के गांवों के लोग भी मिले। उन्होंने अपनी समस्याएं बताई। जिसके निराकरण करने का आश्वासन दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in