Categorized | लखनऊ.

विभागीय कार्यों में उदासीनता में चार जिला उद्योग केन्द्रों के महाप्रबन्धकांे तथा संयुक्त निदेशक उद्योग के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही

Posted on 25 July 2014 by admin

प्रदेश के प्रमुख सचिव लघु उद्योग विभाग श्री महेश कुमार गुप्ता ने लघु उद्योग विभाग के चार जिला उद्योग केन्द्रों के महाप्रबन्धकों तथा एक संयुक्त निदेशक उद्योग के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु संयुक्त निदेशक/अपर निदेशक उद्योग स्तर के अधिकारियों से  जांच कराने के निर्देश दिये हैं। इन अधिकारियों में श्री सुरेन्द्र सिंह महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बुलन्दशहर, तत्कालीन मुरादाबाद, श्री अनुज कुमार विश्नोई महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र रामपुर, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बहराईच, तत्कालीन शाहजहांपुर, श्री धीरेन्द्र कुमार महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बदायूं तत्कालीन बरेली, श्री वाई0के0सिंह संयुक्त निदेशक उद्योग बरेली तत्कालीन मुरादाबाद के विरूद्ध जांच कराकर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
प्रमुख सचिव लघु उद्योग विभाग द्वारा गत दिनांें विभागीय कार्यों की मुख्यालय स्तर पर समीक्षा की गई थी जिसमें इन महाप्रबन्धकों से संबंधित जनपदों में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति बहुत ही खराब पायी गयी है। इनके जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ उद्यमियों को नहीं मिल रहा था। जिससे इन जनपदों के उद्यमियों द्वारा भी समय-समय पर शिकायत की गयी थी। इस संबंध में लघुु उद्योग विभाग द्वारा आदेश निर्गत कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in