Categorized | आगरा

पर्यटन को बेहतर बनाने में आम नागरिक का योगदान जरूरी-डीएम

Posted on 25 July 2014 by admin

पर्यटन बन्धु की बैठक जिलाधिकारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि आगरा मंे पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की सोच विकसित करें कि जो पहले से उपलब्ध है उसे स्थानीय स्तर पर बेहतर बनाने में शहर का प्रत्येक व्यक्ति योगदान करे। उन्होंने पर्यटन उद्यमियों से कहा कि वे अगली बैठक में ऐसे पांच स्मारकों का चिन्हांकन करें जिनके आसपास अतिक्रमण हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पर्यटन बन्धु को वास्तविक रूप से आगे बढाना है तो पर्यटन हित में प्रोजेक्ट प्रस्तुत करें। पयर्टन उद्यमी राजीव तिवारी तथा राकेश चैहान ने शहर में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण, ट्रेफिक जाम व साफ सफाई की व्यवस्था को सुधारने की मांग की। बैठक में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सहित विभिन्न पर्यटन उद्यमी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in