Categorized | लखनऊ.

बायोगैस आधारित पावर जेनरेशन कार्यक्रम

Posted on 24 July 2014 by admin

बायोगैस आधारित पावर जेनरेशन कार्यक्रम अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा स्वीकृत डिजाइन एवं ड्राईंग के अनुसार बायोगैस संयंत्रों से उत्पादित गैस द्वारा 3 से 250 कि0वा0 क्षमता के संयंत्रों की स्थापना करायी जाती है। भारत सरकार द्वारा इस कार्य के लिए 30 हजार रुपये से 40 हजार रुपये प्रति कि0वा0 अनुदान अनुमन्य किया जाता है।
यूपीनेडा द्वारा प्रदेश में विभिन्न क्षमता के 3 संयंत्रों की स्थापना इस योजना के अन्तर्गत करायी गयी है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कामधेनु डेयरी योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2014-15 में प्रदेश के समस्त जनपदों की प्रत्येक डेयरी में 10 कि0वा0 क्षमता बायोगैस से ऊर्जा उत्पादन के प्रस्ताव भारत सरकार से स्वीकृत कराया जाना प्रस्तावित है। इसके अन्तर्गत अब तक विभिन्न जिलों के 15 प्रस्ताव भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in