Categorized | लखनऊ.

हज 2014:प्रतीक्षा सूची के क्रमांक 1175 से 2003 तक के हज यात्री चयनित

Posted on 24 July 2014 by admin

प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री तथा राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आज़म खाँ के प्रयासों से हज 2014 के लिए प्रदेश की प्रतीक्षा सूची के क्रमांक 1175 से 2003 तक के हज यात्रियों का चयन कर लिया गया है। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश की प्रतीक्षा सूची के क्रमांक 01 से 1174 तक के हज यात्रियों का चयन पहले ही हो चुका है।
यह जानकारी देते हुये राज्य हज समिति के सचिव डा0 सुल्तान अहमद ने बताया कि वेबसाइट ूूूण्नचींरबवउउपजजजममण्बवउ    पर ‘‘चतवअपेपवदंससल ेमसमबजमक वितउ ूंपजपदह.प्प्प्’’के नाम से प्रतीक्षा सूची से प्रोवीजनल चयनित हज यात्रियों की सूची उपलब्ध है। राज्य हज समिति द्वारा सभी चयनित कवर हेड को उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये मोबाइल पर एस0एम0एस0 द्वारा सूचना भेज दी गयी है। उन्होंने इन प्रोवीजनल चयनित हज यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपकी कैटेगरी के अनुरूप धनराशि हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई के स्टेट बैंक आफ इण्डिया में खाता संख्या-थ्म्म्.25 में जमा कर रसीद, मूल पासपोर्ट जिसके पीछे कवर पर नीेचे कोने पर एक कलर फोटोग्राफ व्हाइट बैकग्राउण्ड साइज 3.5ग3.5  स्टैपल करके, चयन होने के दस दिन के अन्दर उ0प्र0 राज्य हज समिति कार्यालय  में उपलबध करा दें। ग्रीन कैटेगरी के हज यात्रियों को लखनऊ इम्बार्केशन से 1,92,100 रुपये, वाराणसी से 1,93,050 रुपये तथा दिल्ली से 1,94,500 रुपये जमा करने होंगे जबकि अजीजिया श्रेणी के यात्रियों को लखनऊ इम्बारकेशन से 1,61,400 रुपये, वाराणसी से 1,62,350 रुपये तथा दिल्ली से 1,63,800 रुपये जमा करने होंगे।
कवर नम्बर, बैंक रेफरेन्स नम्बर, नाम कवर हेड का नाम सहित प्रिंटेड पे-इन स्लिप का प्राविधान भी वेबसाइट ूूूण्नचींरबवउउपजजजममण्बवउ पर किया गया है। हज यात्री इण्टरनेट के माध्यम से अपना कवर नम्बर अंकित कर पे-इन-स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in