Categorized | लखनऊ.

लोकमान्य तिलक एवं शहीद शिरोमणि आजाद की जयन्ती पर 23 जुलाई को लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

Posted on 24 July 2014 by admin

शहीद स्मृति समारोह समिति-उ0प्र0 एवं उच्च शिक्षा संस्थान, लखनऊ वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में, स्वाधीनता संग्राम में क्रान्तिकारियों के प्रेरणा स्त्रोत रहे महान स्वतंत्रता योद्धा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 159वीं तथा महान क्रान्ति योद्धा शहीद शिरोमणि चन्द्रशेखर आजाद की 108वीं जयन्ती 23 जुलाई, 2014 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे उच्च शिक्षा अध्ययन संस्थान शिक्षा संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय के सभागार में समारोह पूर्वक मनाये जाने का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी शहीद स्मृति समारोह समिति के महामंत्री श्री उदय खत्री ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेतु कुलपति- लखनऊ विश्वविद्यालय मा0 प्रो0 एस0बी0 निमसे, अध्यक्ष हेतु कुलपति- भातखण्डे सगीत संस्थान ‘सम‘ विश्वविद्यालय मा0 प्रो0 श्रुति सडोलीकर काटकर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति-मा0 गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, मा0 प्रो0 राम जनम सिंह को आमंत्रित किया गया है। इनके साथ ही प्रमुख स्वाधीनता सेनानीगण, विश्वविद्यालय के शिक्षक-छात्रगण एवं विभिन्न वर्गोें के प्रबुद्धजन भी इस पुनीत अवसर पर उपस्थित होकर महान विभूतियों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
श्री उदय खत्री ने बताया कि  23 जुलाई को प्रातः 09ः15 बजे लालबाग चैराहा स्थित तिलक प्रतिमा पर, तत्पश्चात पूर्वान्ह 10ः45 पर लखनऊ  विश्वविद्यालय में स्थापित लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, शहीद शिरोमणि चन्द्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम, भगत सिंह, राज गुरू एवं सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in