Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा

Posted on 24 July 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल के पिछले दो वर्षो में जनता के हित में तेज गति के साथ प्रदेश के विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने का अथक एवं सार्थक प्रयास किया है। समाज के कमजोर वर्ग और गरीबों की सामाजिक तथा आर्थिक बेहतरी की अभिनव योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है।
लेकिन प्रदेश में कुछ विपक्षी नहीं चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बने। भाजपा-बसपा लगातार विकास की राह में रोड़ा अटकाने के लिए साजिशें कर रहे हें। बसपा राज में समाज के कमजोर वर्ग की सर्वाधिक उपेक्षा हुई और भाजपा तो सांप्रदायिकता की सीढ़ी चढ़कर ही सत्ता में आने का जतन करती है। समाजवादी पार्टी ने समाज को तोड़ने वालों की साजिशें नाकाम की हैं और विकास की राजनीति को बल दिया है।
समाज के सभी वर्गो को उनकी जनसंख्या के अनुपात में सही प्रतिनिधित्व देते हुए प्रदेश के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के ऐसे गरीब परिवार, जिनके पास आय के उपयुक्त साधन उपलब्ध नहीं है, के जीवनयापन, आर्थिक व सामाजिक उन्नयन हेतु आर्थिक सहायता दिए जाने के उद्देश्य से “समाजवादी पेंशन योजना“ वित्तीय वर्ष 2014-15 से प्रारम्भ की गई है। उक्त पेंशन योजना के अंतर्गत 40 लाख परिवारों के एक-एक लाभार्थी को लाभान्वित कराये जाने का लक्ष्य है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार के मुखिया को न्यूनतम 500 रूपए प्रतिमाह से प्रारम्भ का लाभान्वित परिवार की पेंशन में प्रतिवर्ष 50 रूपए की वृद्धि करते हुए पेंशन की अधिकतम धनराशि 750 रूपए प्रतिमाह तक होगी।
समाजवादी पेंशन योजना में परिवार की महिला मुखिया को एवं महिला मुखिया के न होने की दशा में परिवार के पुरूष मुखिया को लाभार्थी बनाया जाएगा। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2014-15 के बजट में 2,424 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।
अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, विकलांग, अल्पसंख्यक तथा सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के कल्याण की योजनाओं के लिए 25,522 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है जो वर्ष 2013-14 की तुलना में लगभग 26 प्रतिशत अधिक है। जिनकी आय 200 रूपए प्रतिदिन की दैनिक आय सीमा तक है, को आसरा योजना के अंतर्गत निःशुल्क आवास उपलब्ध कराये जाने की योजना संचालित है।
वृद्धावस्था, किसान पेंशन योजना हेतु 1,613 करोड़ रूपए, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना हेतु 419 करोड़ रूपए और निराश्रित विधवाओं के भरण पोषण तथा उनके बच्चों की शिक्षा आदि की व्यवस्था हेतु रूपए 607 करोड़ की व्यवस्था की गई है। नेत्रहीन, मूकबधिर और शारीरिक रूप से विकलांगों को उनके भरण पोषण हेतु 316 करोड़ रूपए बजट में रखे गए हैं।
समाजवादी सरकार द्वारा विकास योजनाओं का लाभ सभी वर्गो तक पहुॅचाने के उद्देश्य से हर क्षेत्र में पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का संकल्प हैं कि समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले और उनके होठो पर भी मुस्कराहट आए। इस उद्देश्य के साथ वे जनोन्मुखी विकास एजेण्डा को आगे बढ़ा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in