Categorized | लखनऊ.

कैसरबाग चैराहे पर लगा समाजवादी पार्टी सदस्यता कैम्प

Posted on 24 July 2014 by admin

आज कैसरबाग चैराहे पर समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान कैम्प लगा जिसमें 2542 लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कैसरबाग चैराहे पर आयोजित सभा में समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने लखनऊ के चैमुखी विकास तथा जनता की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता से समाजवादी पार्टी के सदस्य बनने की अपील की।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि समाज के शोषित, पीडि़त, निर्धन, कमजोर, दलित, पिछडे एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनका हक, अधिकार एवं सम्मान दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए जनता से समाजवादी पार्टी के सदस्य बनने का अनुरोध किया।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचाने के लिए जन अभियान चलाना होगा और इसके लिए समाजवादी पार्टी का सदस्य बनना समय की आवश्यकता है।
समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान कैम्प में नगर महासचिव मो0 हनीफ खा, श्री राजकुमार सोनकर, श्री शाकिर सिद्दीकी, श्री मुकेश राजपूत, श्री अकरम सिद्दीकी, श्री शोवित गुप्ता, श्री विनय राजपूत, श्री अजय सिह, मो0 रिजवान, श्रीमती श्रद्धा बाजपेयी, श्रीमती उषा जयसवाल, श्रीमती वीना, श्रीमती नीलम वर्मा श्रीमती श्यामा देवी, श्रीमती गुजंन सोनी, सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ता एवं महिलायें उपस्थित थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in