Categorized | लखनऊ.

हिन्दी फीचर फिल्म ‘‘लखनवी इश्क’’ के शादी का दृश्य फिल्माया गया।

Posted on 24 July 2014 by admin

नवाबों के शहर लखनऊ मे के0सी0ग्रुप आॅफ कम्पनी के बैनर तले बन रही हिन्दी मूवी ‘‘लखनवी इश्क’’ की शादी का दृश्य दो दिन से सदर लखनऊ मे फिल्माया गया। मुम्बई और लखनऊ से 35 प्रतिभाओं को लेकर के दो हफ्तें से फिल्म के विभिन्न दृश्य एवं गाने फिल्मायें जा चुके है। इस फिल्म के निर्माता वी0के0 मिश्रा एवं लेखक/निर्देशक आनन्द राउत के निर्देशन मे बन रही फिल्म लखनवी इश्क की डांस डायरेक्टर मुम्बई बालीवुड की सरोज खान के निर्देशन मे डांस कोरियोग्राफी है। इस फिल्म के शादी के सीन मे सेकेण्ड लीड कर रहे अमित जोशी (नैनीताल से) शिल्पी राय (मुम्बई से) इस फिल्म मे दुल्हा राजवीर एवं दुल्हन गंगा का किरदार निभा रही है। इस फिल्म मे मुख्य हीरों शेखर सुमन के बेटे (फिल्म हार्टलेस फेम) अध्ययन सुमन फिल्म मे प्रेम का किरदार एवं फिल्म की मुख्य हीरोईन करिश्मा कोटक फिल्म मे सुनयना का किरदार निभा रही है। इस फिल्म मे कैरेक्टर आर्टिस्ट मे मुम्बई से मुकेश खन्ना, रति अग्निहोत्री, शरद सक्सेना, बृजेश हीरजी (गोलमाल फिल्म), जय मिश्रा, शक्तिमान (बाबू घोस फेम) काजल कपूर, रियाना शुक्ला, शिल्पी राय एवं लखनऊ शहर से मो0 हफीज, रूद्र प्रताप सिंह, सुनील राॅकी, उदयवीर सिंह, कपिल तिलहरी, अभिषेक, ख्वाहिश मौर्या, सबी जाफरी, बेबी महिमा सिंह, अल्का विवेक, सुनील दत्त पाण्डेय, अमिय रानी सिंह आदि विभिन्न भूमिकाओं मे नजर आयेगें।
शादी के दृश्य मे अध्ययन सुमन अपने दोस्त की बारात मे जाते है, वहां पर उनकी नजर करिश्मा कोटक पर पड़ती है वह उसे मन ही मन चाहने लगते है। बारात का सीन बहुत ही खूबसूरती से फिल्म के डायरेक्टर आनन्द राउत जी ने फिल्माया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुनील सिंह ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in