Categorized | लखनऊ.

श्री राम नाईक ने आज सायं राजभवन के गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश के 28वें राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की। श्री नाईक को मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, डा0 न्यायमूर्ति डी0वाई0 चन्द्रचूड़ ने राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई।

Posted on 24 July 2014 by admin

श्री राम नाईक ने आज सायं राजभवन के गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश के 28वें राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की। श्री नाईक को मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, डा0 न्यायमूर्ति डी0वाई0 चन्द्रचूड़ ने राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई।
शपथ समारोह का संचालन मुख्य सचिव, श्री आलोक रंजन ने किया और महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार के पत्र को पढ़ा। शपथ लेने के बाद श्री राम नाईक ने राजभवन के लाॅन में सेना द्वारा दिये गये ‘‘गार्ड आफ आनर’’ का निरीक्षण किया।
शपथ समारोह में विधान सभा अध्यक्ष, श्री माता प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री, श्री आजम खाँ, स्वास्थ्य मंत्री, श्री अहमद हसन एवं मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्य, लोकायुक्त, न्यायमूर्ति श्री एन0के0 मेहरोत्रा, पूर्व मुख्यमंत्री, श्री एन0डी0 तिवारी, पूर्व मंत्री, श्री लालजी टण्डन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, श्री लक्ष्मीकांत बाजपेई, प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ प्रशासनिक, सेना एवं पुलिस अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
समारोह में राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती कुन्दा नाईक तथा अन्य पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे।
इससे पूर्व आज अपरान्ह अमौसी एयरपोर्ट पर श्री नाईक का स्वागत प्रदेश के मुख्यमत्री, श्री अखिलेश यादव तथा उनके मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, श्री मो0 आजम खां, श्री ओम प्रकाश, बलराम यादव, राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, श्री महबूब अली, श्री राजेन्द्र चैधरी, महापौर, डा0 दिनेश शर्मा तथा मेजर जनरल सुरेश गुप्ता, जीओसी लखनऊ सब एरिया ने किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव, श्री आलोक रंजन, कृषि उत्पादन आयुक्त, श्री वी0एन0 गर्ग, श्रीमती अनिता सिंह, श्री शम्भू सिंह यादव, श्री संजीव मित्तल, श्री सदाकान्त, श्री दीपक त्रिवेदी, श्री राहुल भटनागर, श्री प्रदीप दुबे, श्री एस0के0 पाण्डे, श्री नीरज गुप्ता, श्री अरविन्द मोहन, श्री राजीव कुमार तथा श्री नवनीत सहगल एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यवाहक राज्यपाल, डा0 अजीज कुरैशी को आज प्रातः राजभवन में विदाई दी गई। डा0 कुरैशी ने इस अवसर पर राजभवन में सेना द्वारा तथा एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा दिये गये ‘‘गार्ड आफ आनर’’ का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रदेेश के मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष, श्री एन0के0 बाजपेई, मुख्य सचिव, श्री आलोक रंजन सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in