Categorized | लखनऊ.

खरीफ के लिए 28605.88 करोड़ तथा रबी के लिए 42908.83 करोड़ रुपये फसली ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित

Posted on 22 July 2014 by admin

प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2014-15 में खरीफ के लिए 28605.88 करोड़ रुपये का फसली ऋण वितरित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
संस्थागत वित्त विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष रबी में भी 42908.83 करोड़ रुपये का फसली ऋण दिया जायेगा।
विगत वित्तीय वर्ष 2013-14 में खरीफ के लिए 23571.54 करोड़ रुपये तथा रबी के लिए 35357.30 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। बैंकों के माध्यम से लक्ष्य के सापेक्ष 83 प्रतिशत का लक्ष्य ऋण वितरण में प्राप्त किया गया।
संस्थागत वित्त द्वारा प्राप्त सूचनानुसार चालू वित्तीय वर्ष में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, सम्भल, अमरोहा, बरेली, शाहजहांपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कौशाम्बी, इलाहाबाद, फतेहपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, श्रावस्ती, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, गाजीपुर, मऊ, संत रविदासनगर, कानपुर देहात आदि जनपदों के संबंधित उप निदेशकों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को फसली वित्तमानों की फसलवार सूचना शीघ्र मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in