Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं पर महामहिम राज्यपाल अजीज कुरैशी द्वारा दिये गये बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।

Posted on 22 July 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं पर महामहिम राज्यपाल अजीज कुरैशी द्वारा दिये गये बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।
डा0 बाजपेयी ने कहा प्रदेश में अपने आगमन के आगाज और विदाई काल तक महामहिम राज्यपाल अजीज कुरैशी ने जो आचारण व व्यवहार रखा वह महामहिम राज्यपाल के पद व गरिमा के अनुरूप नही रहा। अब महामहिम राज्यपाल के रूप में अजीज कुरैशी का यह बयान कि “भगवान भी धरती पर उतर आये तो बलात्कार की घटनाओं को रोक नही सकते“ ने महामहिम राज्यपाल के पद की गरिमा को ठेस पहुंचायी है।
डा0 बाजपेयी ने कहा महामहिम राज्यपाल ने जाते-जाते जो बयान दिया है उससे प्रतीत होता है कि उनकी मानसिक अवस्था ठीक नही है। उन्होने कहा महामहिम राज्यपाल के आचरण व्यवहार व बयानों से ऐसा प्रतीत होता है कि वे किसी भी संवैधानिक पद पर रहने के योग्य नही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने महामहिम राज्यपाल से मांग की कि वे संवैधानिक मुखिया होने के नाते अपने बयान पर खेद प्रकट करते हुए प्रदेश की 21 करोड़ जनता से माफी मांगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in