Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार ने नाॅन रेजिडेन्ट इण्डियन विभाग सृजित किया

Posted on 19 July 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार ने नाॅन रेजिडेन्ट इण्डियन विभाग सृजित किया है। प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास श्री संजीव सरन को नवसृजित विभाग के प्रमुख सचिव का भी दायित्व सौंपा गया है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि नवगठित विभाग विदेशों में रह रहे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही करेगा। इसके साथ ही, विदेशों में बसे उत्तर प्रदेश से जुड़े ऐसे लोग, जिन्होंने अपनी मेहनत और योग्यता से वहां के आर्थिक तंत्र को मजबूती प्रदान की है, को प्रदेश में निवेश करने के लिए भी यह विभाग प्रेरित करेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश से जुड़े एन0आर0आई0 की बड़ी संख्या को देखते हुए उनसे सम्पर्क बढ़ाने और राज्य की प्रगति में उन्हें भागीदार बनाने की रणनीति पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। एन0आर0आई0 की समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व में उद्योग बन्धु में एन0आर0आई0 सेल का गठन किया जा चुका है। यह सेल एन0आर0आई0 द्वारा किए जाने वाले निवेश व रोजगार से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश मूल के एन0आर0आई0 के अधिकतर परिवार राज्य में ही रहते हैं। सरकार प्रदेश में निवेश के लिए इन अप्रवासी भारतीयों की क्षमता का उपयोग करने की रणनीति पर कार्य कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में पहली बार गठित नाॅन रेजिडेन्ट इण्डियन विभाग अप्रवासी भारतीयों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए निवेश बढ़ाने के हर सम्भव प्रयास करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in