Categorized | लखनऊ.

भाजपा प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिला।

Posted on 19 July 2014 by admin

कांठ(मुरादाबाद) में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अमानवीय व्यवहार विशेषतः वहां के एस.एस.पी. धर्मवीर सिंह यादव के संविधान विरूद्ध आचरण को लेकर भाजपा विधायकों, पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री से उनके सचिवाल स्थित कार्यालय पर मिला। प्रतिनिधि मण्डल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लोकतंत्रीक परम्पराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के निर्वाहन का भरोसा दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने कांठ घटना में प्रशासनिक चूक के बारे में बताया कि किस प्रकार प्रशासन के एक पक्षीय कार्यवाही से जनता में क्षोभ उत्पन्न हुआ और 7 दिन तक बजार बंद रहे। पंचायत की घोषणा होने के बाद भी प्रशासन मामले को सुलझाने के बजाय एक पक्ष के  पूजा स्थल का निर्माण करवाता रहा और दूसरे पक्ष के माइक को नही लगने दिया। फलतः इतनी बड़ी घटना घट गई और घटना के बाद थाने में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एस0एस0पी का व्यवहार ब्रिटिश हुकुमत को याद दिलाने वाला था।
मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने उन्हे याद दिलाया कि बसपा की प्रदेश सरकार के समय सपा का विधानसभा के सामने प्रदर्शन और प्रदर्शन में श्री आनन्द भदौरिया, सपा युवजन सभा के नेता के मुँह पर तत्तकालीन एस0पी0 डी0के0 ठाकुर ने जूता रखकर अमानवीय कृत्य किया था, सबसे पहले भाजपा ने उस कृत्य की निन्दा की थी और आपने भी सरकार में आते ही डी0के0 ठाकुर को पी0टी0सी0 चुनार भेजने का कार्य किया और वह अभी तक वहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने बताया प्रतिबंधित पंचायत में होने से रोके गये लोग जो थानों, पुलिस लाइन में थे और लगभग 12 बजे तक सब लोग पुलिस की हिरासत में थे उन लोगों को रेलवे ट्रैक पर 2 बजे से 3 बजे के बीच घटी घटनाओं में नामजदगी कहाँ तक न्याय संगत है ? हमारे इस कथन के पक्ष में 4 और 5 जुलाई, 2014 को मो0-9412202149 तथा 9415000950 के द्वारा भेजे गये एस0एम0एस0 तथा उपरोक्त दोनों अधिकारियों द्वारा एस0एम0एस0 को एस0एस0पी0 को भेजे जाने के बाद उनकी पुष्टि होती है।
भाजपा विधानमण्डल दल के नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि एस0एस0पी0 धर्मवीर यादव का कोसी, जनपद मथुरा, अलीगढ़ में छात्रों के साथ दुव्र्यवहार, हाथरस का स्टिंग आपरेशन, जौनपुर रेलवे स्टेशन पर शिवलिंग पर जूता मारकर हटाना जैसे कृत्यों का कालातीत संज्ञान में लाये।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने फिरोजाबाद मे लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद एस0पी0सिंह बघेल सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर एक तरफा कठोर कार्यवाही के मामले पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा करके हस्तक्षेप की मांग की गयी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के विधानसभा पर प्रदर्शन के दौरान प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किये गये पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज का भी स्मरण कराया।
भाजपा विधान परिषद के नेता हृदयनारायण दीक्षित ने मोहनलालगंज थाने के अर्तगत ग्राम बलसिंह खेड़ा में किशोरी के साथ बलात्कार और हत्या का विषय संज्ञान मे लाया जिसका प्रतिउत्तर देते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सायं तक हर हालत में कठोर कार्यवाही का भरोसा दिया।
प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से विधायकगण राजेश अग्रवाल, सलिल विश्नोई, जनमेजय सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, रवीन्द्र भड़ाना, योगेन्द्र उपाध्याय, बावन सिंह, डा0 अरूण सक्सेना, मनीष असीजा, रामचन्द्र यादव, सुरेश राणा, लोकेन्द्र सिंह चैहान, रघुनन्दन सिंह भदौरिया, रवि शर्मा, उपेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री दया शंकर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in