Categorized | लखनऊ.

पश्चिम यूपी में राष्ट्रीय राजमार्गो के चैड़ीकरण हेतु भाजपा ने भूतल परिवहन मंत्री को लिखा पत्र।

Posted on 19 July 2014 by admin

पश्चिम उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गो विशेषकर एनएच 24, 58 और 235 के पुनर्विकास और चैड़ीकरण के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने केन्द्र सरकार के भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। इन राजमार्गो पर हो रही दुघर्टनाओं के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री से एक विश्वस्तरीय ट्रामा सेंटर बनवाने की भी मांग की है।
डा0 बाजपेयी ने श्री गडकरी को लिखे पत्र में चर्चा की है कि मोदीनगर में बाईपास के स्थान पर ऊपरी खम्भों पर सड़क निर्माण कराने की व्यवस्था किया जाना उपयुक्त होगा। मेरठ-हापुड़ एन.एच. 235 पर डासना से मेरठ हरित पट्टभ् को बिना किसी कारण के अचानक समाप्त करने का निर्णय कर लिया गया, जबकि इस पर काफी धनराशि व्यय हो चुकी है। ट्रामा सेंटर की कोई व्यवस्था नही की गयी है। दिल्ली (राजधानी) से चाइना बार्डर तक जोड़ने की क्षमता को देखते हुए इसका विशिष्ट सैन्य व सामरिक महत्व से महत्वपूर्ण योगदान करेगा, अपितु पूर्वी कमान (मेरठ स्थित) हैड क्वार्टर से जोड़ेगा। समय-समय पर आने वाली प्राकृतिक आपदा के समय में प्रबंधन व राहत कार्यों को भी सुचारू ढ़ंग से पूर्ण करने में सहयोग होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in