Categorized | लखनऊ.

जन्तु उद्यान राज्यमंत्री ने राम मनोहर लोहिया व जनेश्वर मिश्र ग्रामों का भ्रमण किया

Posted on 19 July 2014 by admin

प्रदेश के जन्तु उद्यान राज्य मंत्री डा0 एस0पी0यादव ने बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज ब्लाक के डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम जिगना तथा जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना में चयनित ग्राम गुमड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिगना में चैपाल लगाकर विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का ग्रामवासियों के समक्ष सत्यापन भी किया। सत्यापन में सम्पर्क मार्ग की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर तीन अभियन्ताओं की टीम बनाकर जांच के साथ-साथ संबंधित ठेकेदार से रिकवरी के आदेश दिये गये। ग्राम में विद्युत कनेक्शन न किये जाने पर संबंधित सहायक अभियन्ता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा अवर अभियन्ता को निलम्बित करने का निर्देश दिये। साथ ही विद्युत कनेक्शन के लिए ग्राम में कैम्प लगाने के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये।
डा0 यादव ने चैपाल में योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सत्यापन के पश्चात ग्राम का भ्रमण कर सी0सी0रोड, के0सी0ड्रेन, स्वच्छ शौचालय, लोहिया आवासों को देखा। उन्होंने अपूर्ण लोहिया आवासों को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिये। भ्रमण में पाया गया कि मजरों को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग की भी गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है, इसे पुनः बनाने का अधिशासी अभियन्ता लोेेक निर्माण को निर्देश दिया गया। उन्हांेने ग्रामवासियों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की भी जानकारी प्राप्त की और ग्राम के पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया। श्री यादव ने जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित ग्राम गुमड़ी का निरीक्षण किया। यहां कराये गये कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। इस योजना में ग्राम की अन्तः गलियों में सी0सी0रोड का निर्माण कराया गया है।
निरीक्षण के दौरान डा0 यादव के साथ विधायक उतरौला श्री आरिफ अनवर हाश्मी, जिला अधिकारी मुकेश चन्द,्र सी0डी0ओ0 राकेश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक श्री मानिक चन्द्र सरोज सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी व ग्रामवासी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in