Categorized | लखनऊ.

लोक निर्माण मंत्री से जनता दर्शन में 500 लोगों ने की मुलाकात जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो

Posted on 19 July 2014 by admin

शिकायतों की जाँच के नाम पर जनता को परेशान न किया जाये -शिवपाल सिंह यादव
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव नें प्रदेश के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की आने वाली शिकायतों की तत्काल जाँच करके उसका समाधान जल्द से जल्द किया जायें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिकायतों की जाँच के नाम पर व इसके समाधान के लिए प्रदेश की  जनता को परेशान न किया जाये।
श्री यादव से आज पार्टी कार्यालय में लगभग 500 लोगो ने भेंट कर अपनी समस्याआंे से अवगत कराया। श्री यादव ने जनता की शिकायतों को गम्भीरता से सुना। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आयी हुई जनता को उन्हांेने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार जन-समस्याओं के निराकरण के लिए गम्भीर है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन  नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण में जो भी अधिकारी व्यावधान उत्पन्न करेगा अथवा उन्हें इधर-उधर भटकाएगा उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।  श्री यादव ने जनता की शिकायत पर मौके पर ही जनपद के सम्बन्धित अधिकारियों से फोन पर बात करके उनकी समस्याओं को तत्काल निस्तारित करनें के निर्देश दिये।
लोक निर्माण मंत्री ने जनपदों के अधिकारियों को फोन पर निर्देश  दिये कि कानून व्यवस्था को बनाये रखने के नाम पर बेगुनाह नवयुवकों को परेशान न किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक सुनियोजित तरीके से अभियान चलाकर अपराधियों को पकड़ें तथा उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें। श्री यादव ने जनता को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ कोई अन्याय नही होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in