Categorized | लखनऊ.

जिला पंचायतों के 5 अपर मुख्य अधिकारी, 4 अभियंता, 16 अवर अभियंता एवं 4 लेखाकार स्थानान्तरित

Posted on 19 July 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, 4 अभियंता जिला पंचायत, 4 लेखाकार जिला पंचायत एवं 16 अवर अभियंता जिला पंचायत का स्थानान्तरण कर दिया है।
यह जानकारी पंचायतीराज मंत्री श्री कैलाश यादव ने देते हुए बताया कि श्री एल0एन0 खरे अपर मुख्य अभियंता जिला पंचायत फतेहपुर को इसी पद पर इलाहाबाद, श्री हरस्वरूप सिंह वर्मा को इलाहाबाद से फतेहपुर, श्री आलोक सिंह प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत फैजाबाद को जिला सोनभद्र, श्री राजेन्द्र प्रसाद को सोनभद्र से फैजाबाद एवं श्री आर0बी0 मिश्रा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ललितपुर को प्रशासनिक आधार पर स्थानान्तरित करते हुए जिला पंचायत अनुश्रवण कोष्ठक लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अभियंता जिला पंचायत सोनभद्र श्री नीरज रस्तोगी को फैजाबाद, फैजाबाद के अभियंता जिला पंचायत श्री रामाश्रय प्रसाद को सोनभद्र, श्री जगदीश नारायण श्रीवास्तव को महोबा से श्रावस्ती एवं श्रीमती कल्पना सिंह सम्बद्ध जिला पंचायत अनुश्रवण प्रकोष्ठ लखनऊ को अभियंता जिला पंचायत लखीमपुर खीरी के पद स्थानान्तरित किया गया है।
श्री यादव ने बताया कि लेखाकार जिला पंचायत कानपुर श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह को श्रावस्ती, श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव को बदायंू से उन्नाव, श्री रमेश कुमार सिंह लेखाकार को वाराणसी से जनपद देवरिया एवं श्री अनिल कुमार को देवरिया से लेखाकार जिला पंचायत गोरखपुर के पद पर तैनात किया गया है, उन्हांेने बताया कि इसी प्रकार 16 अवर अभियंता जिला पंचायतों का स्थानान्तरण किया गया है, जिसमें श्री नरेन्द्र प्रसाद अवर अभियंता जिला पंचायत कुशीनगर को सीतापुर, श्री बृजेश कुमार चैधरी को जिला बागपत से फैजाबाद, श्री रणवीर सिंह एवं श्री गणेश प्रसाद सिंह अवर अभियंता को इसी पद पर बाराबंकी, श्री हरीचरण लाल को जनपद झांसी से सीतापुर, श्री कर्ण सिंह को जनपद सिद्धार्थनगर से श्रावस्ती, श्री अच्छे लाल यादव को अमेठी से जनपद, जौनपुर श्री आनन्द कुमार राय को सुल्तानपुर से बहराइच, श्री वेद प्रकाश को आगरा से सोनभद्र, श्री शोभा राम को बलिया से पीलीभीत, श्री सत्यन्द्र सिंह चैहान को सीतापुर से जिला पंचायत लखनऊ, श्री मनोज वर्मा को ललितपुर से खीरी, श्री प्रद्युम्न त्रिपाठी को सीतापुर से बाराबंकी, श्री अतुल श्रीवास्तव को बाराबंकी से बदायूं, श्री सत्येन्द्र श्रीवास्तव जिला पंचायत बस्ती को जनपद देवरिया एवं श्री राजेश मालवीय अवर अभियंता जिला पंचायत बलरामपुर को इसी पद पर कुशीनगर में स्थानान्तरित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in