Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री की यू0एस0ए0 के पूर्व राष्ट्रपति श्री बिल क्लिंटन से शिष्टाचार भेंट

Posted on 18 July 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की यूनाइटेड स्टेट्स आॅफ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति श्री बिल क्लिंटन से आज यहां शिष्टाचार भेंट हुई। मुख्यमंत्री तथा श्री क्लिंटन ने प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति ने स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनिशियेटिव के सहयोग की पेशकश की।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र बाजपेयी, मुख्यमंत्री के परामर्शी श्री आमोद कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री अमित गुप्ता, सूचना निदेशक डाॅ0 रुपेश कुमार सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in