Categorized | लखनऊ.

मदीना में हज यात्रियों के खाने की व्यवस्था बिल्डिंग मालिक करायेंगे

Posted on 18 July 2014 by admin

इस साल हज यात्रियों के लिये मदीना मुनव्वरह की बिल्डिंगों में खाना पकाने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी बल्कि हज यात्रियों को उनकी बिल्डिंग में ही नाश्ता एवं खाना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बिल्डिंग मालिक की होगी।
यह जानकारी सचिव राज्य हज समिति डा0 सुल्तान अहमद ने दी है। उन्होंने बताया कि आठ रोज के खाने का कुल खर्च सऊदी रियाल 120/आयेगा। खाने में चावल 150 ग्राम, 2 रोटी/चपाती 100 ग्राम, दाल/साम्भर 150 ग्राम, मिली-जुली सब्जी/चिकन/मीट (बारी-बारी) 150 ग्राम, अचार, दही शामिल रहेगा। खाने की धनराशि हज के लिए जमा कराये जा रहे कुल खर्च में शामिल है। आजमीन-ए-हज को अलग से कोई धनराशि नहीं देना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in