Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा

Posted on 18 July 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बहुमत की निर्वाचित सरकार है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के कायाकल्प की विकास योजनाओं को तेजी से अमली जामा पहनाया जा रहा है। किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गो के लोगों की भलाई के काम हो रहे हैं। प्रदेश ने कई क्षेत्रों में प्रशंसनीय प्रगति हासिल की है। वर्षो से जो क्षेत्र उपेक्षित थे वे भी अब सरसब्ज हो रहे है।
लेकिन प्रदेश की यह प्रगति कुछ विपक्षियेां को रास नहीं आ रही है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती अपनी सत्ता खोने से इतना बौखला गई कि समाजवादी सरकार पर पहले दिन से ही तोहमतें लगाने लगी और इसकी बर्खास्तगी की मांग करने लगी। आज भी कानून व्यवस्था में उन्हें हर तरफ गड़बड़ी ही दिखाई देती है। अपने पूरे पांच साल के मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्होने कभी किसी दलित को अपनी कोठी की चैखट तक आने की इजाजत नहीं दी। खुद उनके जमाने में ही निघासन थाने में एक किशोरी को थाने में दुष्कर्म के बाद पेड़ पर लटका कर फांसी दे दी गई थी। आधे दर्जन बसपा के मंत्री, विधायक अपहरण, बलात्कार और हत्या के आरोपो में जेल पहुॅच गए थे।
बसपा को जनता ने पहले सत्ता से बाहर किया और फिर पिछले दिनों लोकसभा चुनावों में ऐसी करारी शिकस्त दी कि बसपा का खाता तक नहीं खुल सका। उनका एक सूत्री कार्यक्रम समाजवादी पार्टी का विरोध करना रह गया है। जनता उनके कारनामों से वाकिफ है और बसपा की कांठ की हांडी दुबारा चढ़ने नहीं पाएगी।
लोकसभा चुनावों के बाद प्रदेश में भाजपा के नेता इतने अहंकारी हो गए है कि वे सभी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ही भूल बैठे है। उनकी भाषा का स्तर इतना गिरा है कि वे राजनीतिक शिष्टाचार भी नहीं निभाना जानते हैं। प्रदेश की समाजवादी सरकार के प्रति उनकी दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियों से राजनीतिक वातावरण प्रदूषित हो रहा है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को सन् 2017 में होनेवाले आम चुनावों तक जनादेश की प्रतीक्षा करने का सब्र नहीं रह गया है। वे संवैधानिक ढंग से निर्वाचित समाजवादी सरकार को जल्दी से जल्दी गिराने की धमकियां देने लगे हैं। भाजपाई मुजफ्फरनगर, कांठ और सिकंदराराऊ में हिंसा, तोड़फोड़ और उपद्रवों को भड़का कर उन्हें प्रदेश की प्रगति के रास्ते में रोड़ा अटकाने का काम किया है।
सच तो यह है कि भाजपा और बसपा दोनों मिलीभगत से प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने में लगे हैं। हुई न हुई घटनाओं को हवा देकर प्रदेश को बदनाम करने का काम हो रहा है। इनकी मंशा विकास कार्यो में अड़ंगा डालने की है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जनहितकारी योजनाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। भाजपा-बसपा कितनी भी साजिशें रच लें अब उनके घटिया मंसूबे कभी सफल नहीं हो सकेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in