Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के निर्देशों के अनुपालन में अवैध खनन व ओवरलोडिंग को रोकने के लिए

Posted on 17 June 2014 by admin

प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के निर्देशों के अनुपालन में अवैध खनन व ओवरलोडिंग को रोकने के लिए पांच उड़नदस्ते बनाए गए हैं, जिनके द्वारा प्रदेश में अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध 16 एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गई हैं तथा 172 वाहन पकड़े गए हैं। उड़नदस्ते द्वारा कार्यवाही करते हुए 13,00,698 रुपए की वसूली की गई तथा कुल 14,68,950 रुपए की नोटिसें भी जारी की गई हैं।
श्री प्रजापति ने आज यहां बताया कि ओवरलोडिंग के माध्यम से पट्टेधारकों द्वारा लगातार रायल्टी की चोरी की जा रही है, जिसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि 2005 के शासनादेश के अनुसार एक गाड़ी पर अधिकतम 24 घनमीटर का रवन्ना दिया जाता है, जबकि ट्रक वाले 50 घनमीटर से अधिक भी लेकर चलते हैं, जो ओवरलोडिंग की श्रेणी में आता है, जिससे भारी राजस्व की हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग को रोकने के लिए परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर मानक के अनुसार नयी नीति बनाई जाएगी। इस नीति में जनता और ट्रान्सपोर्टरों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा, इससे अवैध परिवहन में कमी आएगी और राजस्व में बढ़ोत्तरी भी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in