Categorized | लखनऊ.

लायन्स क्लब इन्टरनेशनल ने कर्मठ सदस्यों को किया सम्मानित

Posted on 17 June 2014 by admin

लायन्स क्लब इन्टरनेशनल ने रविवार को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान पूरे प्रदेश के लगभग 50 से अधिक सदस्यों को समाज के लिए विभिन्न प्रकार से सेवा दे रहें विभिन्न क्लब के सदस्यों को भी सम्मानित किया।
समारोह के पहले एक कैबिनेट सदस्यों की बैठक भी आयोजित की गई। राजधानी आनिन्द के राकेश अग्रवाल, संतोष पाण्डेय को भी सम्मानित किया गया।
राकेश अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि राजधानी अनिन्द क्लब द्वारा इस वर्ष सबसे ज्यादा रक्तदान शिविरों का आयोजन कराया गया है। उन्होनें बताया कि हम लोगों अपने सदस्यों के साथ मिलकर निर्धन बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाते है। साथ ही झोपड़ पट्टी में दवा वितरण कैम्प इत्यादि का भी आयोजन किया जाता है। उन्होने बताया कि ठण्ड के दौरान निर्धन लोगों को कम्बल वितरण, आंख का आपरेशन जैसे कार्यो को भी हमारे क्लब के सदस्य बड़ी रुचि पूर्ण तरीके से करते है।
कार्यक्रम में जिला गर्वनर लायन अनुपम बंसल, संजय चोपड़ा, शिवकुमार गुप्ता, दिलीप अग्निहोत्री, बीएन चैधरी समेत अनेक लोग उपास्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in