Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की समस्त योजनाओं में लागू शपथ पत्र की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए

Posted on 17 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार की समस्त योजनाओं के संबंध में लागू शपथ पत्र की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है। श्री यादव ने सरकारी प्रक्रियाओं के सरलीकरण और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने तथा शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश पाने के लिए लाभार्थी द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत किए जाने की व्यवस्था लागू थी, मुख्यमंत्री ने उसे तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। शपथ पत्र के स्थान पर आवेदक को स्वःप्रमाणित/ स्वःघोषित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से लोगों के धन व समय की बचत होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in