Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में हत्या, गैंगरेप, लूट जैसे जघन्य अपराधों के न रूकने वाले सिलसिले के क्रम में

Posted on 17 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश में हत्या, गैंगरेप, लूट जैसे जघन्य अपराधों के न रूकने वाले सिलसिले के क्रम में कल अमेठी के कंाग्रेस नेता श्री जंगबहादुर सिंह के पुत्र श्री दद्न सिंह एवं उनके गनर की बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोली चलाकर निर्मम हत्या किये जाने की उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने कड़ी निन्दा करते हुए शोक संतप्त परिजनों केा इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार किये जाने की मांग की है।
डाॅ0 खत्री ने कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त हो चुकी है कि अराजक तत्वों का बोलबाला हो गया है। अपराधी जिसे जब चाहते हैं हत्या कर देते हैं और प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजाना बलात्कार और गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं, इन घटनाओं को रोकना तो दूर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में भी लाचार साबित हो रही है। प्रदेश की सरकार कानून व्यवस्था सहित जनहित के सभी मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होने कहा कि किसी भी चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार की जनता की सुरक्षा एवं जानमाल की रक्षा करना सर्वोच्च दायित्व होता है किन्तु यह सरकार जनता की हिफाजत करने में अक्षम साबित हुई है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री ने मांग की है कि अमेठी में कल हुई स्व0 दद्न सिंह एवं उनके गनर के हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in