Categorized | लखनऊ.

शारीरिक रूप से अक्षम बालकों का शिक्षा सत्र 2014-15 के लिये निःशुल्क प्रवेश

Posted on 13 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश विकलांग कल्याण विभाग से संचालित प्रयास राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहान रोड (निकट शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय) लखनऊ में शारीरिक रूप से अक्षम बालकों को वर्तमान शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिये 01 जूलाई 2014 से निःशुल्क प्रवेश किया जायेगा।
यह जानकारी लखनऊ के जिला विकलांग कल्याण अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि इस संस्था में ऐसे अस्थिबाधित विकलांगजन जिनके माता-पिता/अभिभावक की मासिक आय 1000 रुपये या इससे कम है। ऐसे अक्षम विद्यार्थियों को कक्षा-1 से कक्षा-9 तक निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे शारीरिक रूप से अक्षम बालाकों को प्रयास विद्यालय में जो कि पूर्णतया आवासीय है में शिक्षण, प्रशिक्षण, भोजन एवं आवास की सुविधा निःशुल्क मिलेगी।
उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु इच्छुक ऐसे छात्र एक जुलाई से 15 जुलाई 2014 के बीच किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय आकर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि और अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 9415752291 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in