Categorized | लखनऊ.

प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों, अप्रशिक्षित अध्यापकों को दो द्विवर्षीय प्रशिक्षण दिलाने हेतु समय-सारणी निर्धारित

Posted on 13 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में अप्रशिक्षु सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्त तथा प्रशिक्षित वेतन प्राप्त कर रहे अध्यापकों को सेवा सम्बन्धी लाभ प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोबिन्द चैधरी के आदेशानुसार इस क्रम में सचिव बेसिक शिक्षा ने शासनादेश जारी कर दिया है।
बेसिक शिक्षा सचिव श्री नीतिश्वर कुमार ने बताया कि ‘डायट’ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण हेतु समय-सारणी जारी कर दी गई है। प्रशिक्षण ‘डायट’ स्तर पर आयोजित होगा तथा द्धिवर्षिय प्रशिक्षण होगा, जिसमें चार सेमेस्टर में परीक्षायें आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा सचिव ने निदेशक को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परिषद प्राथमिक विद्यालयों में अप्रशिक्षित सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्त तथा प्रशिक्षित वेतनमान प्राप्त कर रहे अध्यापकों को प्रशिक्षण हेतु निर्धारित की गई समय-सारणी के अनुसार प्रवेश दिलाकर वरिष्ठता आदि का निर्धारण कर समस्त सेवा सम्बन्धी लाभ दिया जाय।
सेवारत प्रशिक्षण में सम्मिलित किये जाने वाले शिक्षकों का विवरण डायट को प्रेषित किया जाना है जो जून, 2014 तक (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा) तथा शेष छूटे शिक्षकों को सम्मिलत कराने सम्बन्धी कार्यवाही 31 जुलाई, 2014 तक होगी। प्रथम सेमेस्टर का प्रशिक्षण प्रारम्भ जुलाई, 2014 के प्रथम कार्य दिवस से होगा।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अवधि 20 दिसम्बर, 2014 तक होगी तथा प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने की अवधि जनवरी, 2015 प्रथम सप्ताह है। इसी प्रकार सेमेस्टर का प्रशिक्षण प्रारम्भ 15 जनवरी, 2015 से होगी। द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा अवधि मई, 2015 से जून, 2015 तक होगी तथा द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने की अवधि जून, 2015 अंतिम सप्ताह है। तृतीय सेमेस्टर की प्रशिक्षण प्रारम्भ जुलाई, 2015 के प्रथम कार्य दिवस से होगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा अवधि 20 दिसम्बर, 2015 तक होगी तथा तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने की अवधि जनवरी, 2016 से प्रथम सप्ताह है। चतुर्थ सेमेस्टर का प्रशिक्षण प्रारम्भ 15 जनवरी, 2016 से होगी। चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा अवधि मई, 2016 से जून 2016 तक होगी तथा चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने की अवधि जून, 2016 अंतिम सप्ताह है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in