Categorized | लखनऊ.

वाणिज्यकर विभाग की कर वसूली एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक 13 जून को होगी

Posted on 13 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के वाणिज्यकर आयुक्त कार्यालय लखनऊ के सभागार में 13 जून को प्रातः 10ः00 बजे से वाणिज्यकर की वसूली एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में प्रमुख सचिव वाणिज्यकर श्री बीरेश कुमार, वाणिज्यकर आयुक्त श्री मृत्युंजयकुमार, नारायण सहित समस्त अपर वाणिज्यकर आयुक्त, जोनल एडीशनल कमिश्नर ग्रेड प्रथम/द्वितीय, संयुक्त वाणिज्यकर आयुक्त उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त तथा मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी वाणिज्यकर सुश्री निधि मोहन कटियार ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में गेहूँ की खरीद पर प्राप्त होने वाले देयकर को जमा करने, कर चोरी के मामलों की जांच, आटा मिलों द्वारा गेहूँ खरीद पर देयकर, ईट भट्टा समाधान की शत्-प्रतिशत राशि को जमा कराने, बकाया कर वसूली, वाणिज्यकर की जोन, संभाग, कारपोरेट सर्किलवार प्राप्तियों की समीक्षा वाणिज्यकर की खण्डवार/अधिकारिक राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा, 20 वस्तुओं पर वस्तुकर, वाणिज्यकर संग्रह करने, 37 वस्तुओं की वस्तुवार वाणिज्यकर की समीक्षा होगी।
उपायुक्त वाणिज्यकर सुश्री कटियार ने बताया कि जोन के दस बड़े करदाताओं, वाणिज्यकर बकाया वसूली एवं सृजित मांग, एक करोड़ रू0 से अधिक के बकायेदारों से वसूली, मासिक/त्रैमासिक कर रिटर्न रिकवरी के दाखिले, विभाग में नये पंजीयन, लम्बित रजिस्ट्रेशन के प्रार्थना पत्रों की समीक्षा होगी। कर निर्धारण वादों तथा 2011-12 के डीम्ड वादों के निस्तारण की समीक्षा की जायेगी। टैक्स आडिट वादों, सचलदल इकाईयों के कार्यों की प्रगति, रेलमार्ग से आयातित माल की जांच की समीक्षा, टी0डी0एस0 से सम्बन्धित वाहनों की जांच, सर्वेक्षण, टर्नओवर, 50 लाख रू0 तक टर्न ओवर के आईटीसी दावों के सत्यापन तथा 50 लाख रू0 से अधिक टर्नओवर के आई0टी0सी0 की त्रुटिपूर्ण दावों की समीक्षा। आयुक्त ने बताया कि वाणिज्यकर वादों जोन के सचल दल इकाईयों द्वारा सूचित उल्लेखनीय मामलों, बोगस पंजीयन की जांच, सीमावर्ती स्थलों पर शाखा फर्मों की जांच की कार्रवाई की प्रगति, वाणिज्यकर विभाग के जोनल वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण में पायी गयी शिकायतों समस्याओं के निराकरण की समीक्षा की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in