Categorized | लखनऊ.

लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के नाॅर्थ-साउथ काॅरीडोर के कार्यों को आगे बढ़ाने के कई निर्णय लिए गए

Posted on 13 June 2014 by admin

मंत्रिपरिषद ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के नाॅर्थ-साउथ काॅरीडोर के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कई निर्णय लिए हैं, जिनमें नाॅर्थ-साउथ काॅरीडोर के एलीवेटेड सेक्शन में यू-गर्डर वायडक्ट के डिजाइन हेतु सिंगल टेण्डर व डिपों के डिजाइन हेतु लिमिटेड टेण्डर के आधार पर डिटेल्ड डिजाइन कंसल्टेण्ट (डी.डी.सी.) का चयन तथा डी.डी.सी. द्वारा तैयार की गई डिजाइन व मवैया रेलवे क्राॅसिंग पर विशेष स्पान के डिजाइन की प्रूफ चेकिंग हेतु लिमिटेड टेण्डर के आधार पर प्रूफ चेकिंग एक्सपर्ट के चयन की अनुमति प्रदान कर दी है।
नाॅर्थ-साउथ काॅरीडोर के प्रथम चरण में कार्य प्रारम्भ कराने हेतु प्राथमिक सेक्शन (ट्रांस्पोर्ट नगर से चारबाग तक) पर सिविल कार्यों हेतु निविदा आमंत्रण तथा प्राप्त निविदाओं के परीक्षण हेतु दिल्ली मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन को लखनऊ मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन की ओर से अधिकृत करने का फैसला भी किया गया है। साथ ही निविदा प्रक्रिया में राज्य सरकार के नियमों के स्थान पर दिल्ली मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन के नियमों का पालन करने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त पूर्ण मेट्रो रेल परियोजना हेतु एक ही प्रकार के वित्तीय नियमों के अनुरूप नियमानुसार कार्यवाही करने तथा आज लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन में आने वाली व्यवहारिक कठिनाईयों को आवश्यकतानुसार संशोधन/परिवर्द्धन करने हेतु मुख्यमंत्री को अधिकृत करने का फैसला भी लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in