Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में कृषि विविधीकरण संबंधी कार्यों को क्रियान्वित करने हेतु यू.पी. डास्प नोडल एजेंसी नामित

Posted on 13 June 2014 by admin

मंत्रिपरिषद ने प्रोजेक्ट को-आॅर्डिनेशन यूनिट, यू.पी. डास्प को प्रदेश में कृषि विविधीकरण संबंधी कार्यों को क्रियान्वित करने हेतु नोडल एजेंसी नामित करने का फैसला लिया गया है।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश के कृषकों को पारस्परिक अन्न आधारित खेती के अतिरिक्त अन्य विविध कृषि आधारित उत्पादों को अपनाकर कृषक की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ कृषकों/उत्पादकों में उद्यमिता विकास तथा प्रभावी बाजार हस्तक्षेप क्षमता विकसित कर उनकी आय में वृद्धि करने के लिए वर्तमान समय में कृषि विविधीकरण एक अनिवार्य आवश्यकता है। अतएव कृषि विविधीकरण संबंधी कार्यों की सतत् आवश्यकता के दृष्टिगत इससे संबंधित कार्यों को सम्पादित कराने हेतु यह निर्णय लिया गया है।
इस फैसले से राज्य में कृषि विविधीकरण संबंधी परियोजनाओं का गठन, नियोजन व क्रियान्वयन संबंधी कार्य प्रोजेक्ट को-आॅर्डिनेशन यूनिट, यू.पी. डास्प द्वारा किया जाएगा। राज्य एवं भारत सरकार व अन्य एजेंसियों की वे स्वीकृत परियोजनाएं/योजनाएं, जिनका स्वरूप कृषि विविधीकरण का होगा, प्रोजेक्ट को-आॅर्डिनेशन यूनिट व इसकी जनपद इकाईयों के माध्मय से क्रियान्वित की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in