Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक छलावा है।

Posted on 11 June 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक छलावा है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा नीति और नियत ठीक किये बगैर न कानून व्यवस्था ठीक हो सकती है और न ही राज्य के विकास को पटरी पर लाया जा सकता है। इससे बेहतर था कि मुख्यमंत्री अपने पार्टी संगठन की समीक्षा बैठक कर कार्यकर्ताओं को सुधारने के लिए कहते तो बेहतर परिणाम की आशा हो सकती थी। क्योंकि राज्य की कानून व्यवस्था के लिए सर्वाधिक चुनौती सपा कार्यकर्ता ही है। पूरी तौर पर भ्रमित अखिलेश सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर जैसे ही ठीक होने और सख्ती का संदेश देने की कोशिश करती है, वैसे ही अराजक तत्व सरकार को चुनौती देते है। इन चुनौती देते तत्वों को सत्तारूढ़ दल के नेताओं का संरक्षण होता है।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि लखनऊ में जब सरकार कानून व्यवस्था ठीक होने के दावे कर रही थी तो एक बार फिर अपराधी अपनी ताकत का एहसास करा भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता ओमवीर सिंह फौजी की हत्या कर रहे थे। तीन बच्चों के पिता फौजी लोकप्रिय नेता थे। उनके पिता प्रधान रहे है। पार्टी इस दुखद घटना की निंदा करती है। श्री पाठक ने फौजी के हत्यारों का पता लगा तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि राज्य में राजनैतिक हत्याओं का दौर शुरू हो गया जो खतरनाक है। उन्होंने कहा अपराधी गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर सरकारी दावों की धज्जियां उडाते है। एक तरफ मुख्यमंत्री अधिकारियों को नसीहत देते है कि बगैर दबाव के काम करें। दूसरी ओर बेलगाम हो रहे अपने कार्यकर्ताओं को रोक नही पा रहे।
उन्होने कहा  राज्य में बढ़ रहे अपराधों और इन अपराधों को करने वाले अपराधियों को सत्तारूढ़ दल के नेताओं का प्रत्यक्ष रूप से सर्मथन घटनाओं को विभत्स रूप से दे रहा है। घटनाएं शर्मसार कर रही है। राज्य में खाकी पहनकर अपराध करने वाले दरिंदगी के मामले शातिर अपराधियों को भी पीछे छोड़ दे रहे है। सम्भल के बहजोई में दो सिपाहियों द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ किये गये दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए श्री पाठक ने कहा अखिलेश सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। राज्य मंे जिन पर आम जन की सुरक्षा का जिम्मा है, वही बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जब पुलिसकर्मी ही अपराध को अंजाम देंगे तो आमजन की सुरक्षा कौन करेंगा?
श्री पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद पूरे राज्य में सपाई आतंक पर उतारू हो गये है। नोएडा में भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के बाद बीती रात राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में सपा पार्षद द्वारा जिस तरह से व्यापारी नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर फायरिंग की गई उससे साबित होता है कि अराजक हो रहे सपाई को सत्ता शीर्ष से संरक्षण प्राप्त है। इसीलिए वे बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in