Categorized | लखनऊ.

ई-गवर्नेन्स प्लान के अन्तर्गत जन सामान्य को ग्रामीण स्तर पर विभिन्न शासकीय (जी2सी) सेवाओं को ओवर द काउन्टर उपलब्ध कराने

Posted on 11 June 2014 by admin

ई-गवर्नेन्स प्लान के अन्तर्गत जन सामान्य को ग्रामीण स्तर पर विभिन्न शासकीय (जी2सी) सेवाओं को ओवर द काउन्टर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ई-विलेज योजना को राज्य के सभी जनपदांे के एक चयनित ग्राम में पायलॅट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने की परिकल्पना की गई है।
यह जानकारी एक बैठक में प्रमुख सचिव श्री जीवेश नंदन ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी प्रदेश का प्रथम जनपद होगा जिसमें ई-विलेज योजना क्रियान्वित की जा रही ह,ै जिसके परिणामस्वरूप ई-गवर्नेन्स को ग्रामीण अंचलों में सुगमतापूर्वक पहुंचाया जा सकेगा। इस बाबत सभी जनपद¨ क¨ ई-विलेज कियान्वयन हेतु जल्द ही आवश्यक निर्देश निर्गत किये जायेंगे ताकि ई-विलेज,क©शाम्बी मॉडल के माध्यम से लाभ ज्यादा से ज्यादा जनमानस तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने बताया कि ई-विलेज योजना का विकास श्री दानिश फैजान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी,क©शाम्बीएवं आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के अन्तर्गत कार्य कर रही स्टेट ई-गवर्नेन्स मिशन टीम, लखनऊ के हेड श्री नगेन्द्र सिंघल एवं श्री जितेंद्र कुमार सिंह के साझा सहय¨ग से किया गया है, जिसके अंतर्गत कुटुंब रजिस्टर की नक़ल, जाति, निवास इत्यादि सेवाओ क¨ तत्काल आम जनमानस क¨ जन सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराया जा सकेगा।
प्रमुख सचिव ने बताया इस योजना द्वारा आम जनमानस को विभिन्न शासकीय सेवायें जैसे कुटुंब रजिस्टर की नक़ल,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र इत्यादि जनसेवा केन्द्र के माध्यम से ‘‘इलेक्ट्राॅनिकली ओवर द काउन्टर‘‘ (आवेदन के समय ही प्रमाण पत्र आवेदक को उपलब्ध कराया जाना) प्रदान किया जायेगा। उदाहरणार्थ, निवास प्रमाण पत्र हेतु इलेक्ट्रानिक सिस्टम द्वारा चयनित ग्राम के सभी समस्त डाटा को डिजिटाईज़ करने के उपरान्त सम्बन्धित अधिकारी द्वारा प्रमाणीकृृत किये जाने के पश्चात समस्त ग्रामवासियों को प्रमाणपत्र ओवर द काउन्टर निर्गत किया जायेगा। यही योजना भविष्य में राज्य में संचालित कार्यक्रम जिसमें पब्लिक हेल्थ सेन्टर, स्कूल अटैण्डेन्स, सामाजिक वितरण प्रणाली, कृृषि आदि सम्मिलित हैं, को आधिक सुदृृढ़ करने में लाभप्रद होगी।
बैठक  में दिनाँक 09 जून 2014 क¨ श्री जीवेश नंदन, प्रमुख सचिव,आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन मह¨दय के सम्मुख ई-विलेज य¨जना पर श्री जी.एस.नवीन  कुमार, जिलाधिकारी, क©शाम्भी द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया जिसमंे उनके द्वारा ई-विलेज योजना हेतु चयनित ग्राम बबुरा, क©शाम्भी में क्रियान्वित कार्यपद्धत्ति के बारे में अवगत कराया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in