Categorized | लखनऊ.

उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन का विशाल भण्डारा बना हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक

Posted on 11 June 2014 by admin

उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में ज्येष्ठ के बड़े मंगल के पावन अवसर पर आज विशाल भण्डारा का आयोजन सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के मुख्य द्वार पर किया गया। इस पुनीत अवसर पर मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने पधारकर प्रसाद वितरण का शुभारम्भ किया। इसके अलावा कई वरिष्ठ राजनीतिज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, वरिष्ठ अधिकारियों, पत्रकारों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने इस विशाल भण्डारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण एवं वितरित किया एवं लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब को नया आयाम प्रदान किया। इन गणमान्य हस्तियों में नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला, पूर्व सूचना आयुक्त श्री वीरेन्द्र सक्सेना, सूचना निदेशक डा. रूपेश कुमार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. आशुतोष दुबे, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री जुगल बाल्मीकि, सपा विधायक श्री उमेश पाण्डेय, राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हेमन्त तिवारी एवं राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के सचिव श्री सिद्धार्थ कलहंस आदि प्रमुख थे। इस विशाल भण्डारे की विशेषता रही कि इसमें विभिन्न धर्मो एवं सम्प्रदायों खासकर मुस्लिम वर्ग के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भण्डारे से सम्बंधित विभिन्न कार्यो में हाथ बटाकर हिन्दू-मुस्लिम एकता की नई ईबारत लिखी।
इससे पहले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मध्यप्रदेश के राज्यपाल महोदय का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने कहा कि यह विशाल भण्डारा लखनऊ की संस्कृति-सभ्यता व हिन्दू-मुस्लिम एकता का अनूठा अवसर है जिसकी भरपूर सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है और समाजिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने में पत्रकारों की महती भूमिका है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। आज जो एकता, मैत्री व सामाजिक सद्भाव की भावना यहाँ दिखाई दे रही है, उसका सम्पूर्ण प्रदेश व देश में विस्तार हो, ऐसी मेरी कामना है। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद्
डा. जगदीश गाँधी ने भण्डारे के आयोजको को इस पुनीत कार्य हेतु हार्दिक बधाईयां दी। आगे बोलते हुए डा. गाँधी ने कहा कि गंगा-यमुनी तहजीब एवं अदब के शहर लखनऊ मंे वर्षाे से चली आ रही परम्परा एवं आस्था का निर्वहन करते हुए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन की ओर से विशाल भण्डारे एवं प्याऊ का आयोजन किया गया, उसके लिए मैं उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अब्दुल वाहिद, महामंत्री श्री अजय वर्मा, सचिव जुबैर अहमद व अन्य पदाधिकारियों को बधाई देता हूँ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in