Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने आज पूर्वान्ह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जी0पी0ओ0 पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Posted on 02 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने आज पूर्वान्ह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जी0पी0ओ0 पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डाॅ0 खत्री ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बदायूं की जघन्य  घटना की  सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है। हम गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित करने आये हैं क्योंकि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी ने यह संकल्प लिया था कि यदि बदायूं की घटना की सीबीआई जांच तुरन्त नहीं करायी जाती है, तो डाॅ0 खत्री स्वयं गांधी प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने बताया कि उ0प्र0 के बदायूं में पिछले दिनों दो नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप करके उन्हें पेंड़ पर लटकाकर हत्या किये जाने की दिल दहला देने वाली घटना पर अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी मौके पर पहुंचकर पीडि़त परिवार से मिले तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीडि़त परिवार ने राहुल जी के समक्ष मांग की थी कि इस घटना की सीबीआई जांच कराई जाय, उन्हें उ0प्र0 के प्रशासन पर भरोसा नहीं है, जिसे श्री राहुल गांधी ने मीडिया के सामने रखा और सी0बी0आई0 द्वारा जांच कराये जाने की मांग की थी। उसी समय प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने ऐलान किया था कि यदि अविलम्ब सी0बी0आई0 जांच की मांग न मानी गयी तो डाॅ0 खत्री लखनऊ मंे गांधी प्रतिमा के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन प्रारम्भ करेंगे।
डाॅ0 अहमद ने कहा कि माल्यार्पण करने के उपरान्त डाॅ0 खत्री ने कहा कि दुर्भाग्य तो यह है कि जिस पुलिस पर प्रदेश की जनता के जानमाल की रक्षा की जिम्मेदारी है वही इस घटना में संलिप्त पाई गई हैं। इस जघन्य घटना पर राज्य सरकार को सद्बुद्धि आयी है, और कांग्रेसजन गांधी जी के समक्ष इस संकल्प के साथ आज आये हैं कि कांग्रेसजनों को जनता के हितों के लिए लड़ने की शक्ति प्राप्त हो। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उ0प्र0 में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुई तो आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए कंाग्रेसजन तैयार हैं। कांग्रेसजन जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
डाॅ0 अहमद ने बताया कि डाॅ0 खत्री के साथ इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री विजय सक्सेना, श्री सुरेन्द्र राजपूत, पूर्व एमएलसी श्री राकेश मिश्र, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह, चै0 सत्यवीर सिंह, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्री विजय बहादुर, श्री अमित श्रीवास्तव‘त्यागी’, श्री अरशद आजमी, श्री मेराजवली खां, श्री श्यामलाल पुजारी, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री रमेश मिश्र, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री सत्यदेव सिंह, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री शिव पाण्डेय, श्री नसीम खान, श्री शकील फारूकी, श्री संजय दीक्षित, श्री अवधेश सिंह, डा0 जियाराम वर्मा, श्री रंजन दीक्षित, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्रीमती निर्मला त्रिपाठी, श्रीमती मनु सिंह, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती प्रेमकला श्रीवास्तव, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री प्रदीप गौड़, श्री अरशी रजा, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री के0के0 शुक्ला, श्री जमशेद रहमान, श्री प्रदीप कनौजिया पार्षद, श्री सिराज वली खां, श्री वीरेन्द्र पाल सिंह, श्री पंकज तिवारी, श्री दीपक चैरसिया, श्री अभिषेक पटेल, सुश्री शाबरा खातून, श्री परवीन खान, श्रीमती सुनीता रावत, श्री संजय सिंह, श्री माता प्रसाद नेता, श्रीमती रीना विक्रम सिंह, श्रीमती शीला मिश्रा, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री ओम प्रकाश पाल, श्री कोणार्क दीक्षित, श्री मुन्ना लाल, सहित सैंकड़ों कंाग्रेसज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in