Categorized | लखनऊ.

जल समस्या को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

Posted on 24 May 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का एक प्रतिनिधिमण्डल, नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में पेयजल की समस्या के विरोध में एक ज्ञापन जल संस्थान के महाप्रबंधक को सौंपा। नगर अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में पेयजल की भीषण समस्या से आम जनता त्रस्त है, इण्डिया मार्का हैण्डपम्प, नलकूप सूखते जा रहे हैं अनेक क्षेत्रों में गन्दा और जहरीला पानी आ रहा है। प्रदेश सरकार और जल संस्थान उपरोक्त समस्या पर कोई प्रभावी कदम नही उठा रही है जिसके कारण सम्पूर्ण लखनऊ में त्राहि-त्राहि मची हुयी है। नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने जल संस्थान के महाप्रबंधक को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुये कहा कि पेयजल की व्यवस्था एक सप्ताह में सुधार हो जानी चाहिए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी और पंगु सरकार से इस्तीफे की मांग करेगी। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, नगर महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, रागिनी रस्तोगी, रजनीश गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, अमर सहाय, साकेत शर्मा, जितेन्द्र उपाध्याय, अमित द्विवेदी, अशोक तिवारी, सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in