Categorized | रायबरेली

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपी जनपद रायबरेली के जिला आबकारी अधिकारी को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिये

Posted on 24 May 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अवैध वसूली के आरोपी जनपद रायबरेली के जिला आबकारी अधिकारी श्री निरंकार नाथ पाण्डेय को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित करते हुए जांच आख्या शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी देते हुए शासन के प्रवक्ता ने आज यहाॅ बताया कि श्री अभिषेक जायसवाल पुत्र श्री विजय कुमार जायसवाल महानगर लखनऊ ने 25 अप्रैल, 2014 को श्री पाण्डेय के विरुद्ध भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाते हुये उप आबकारी आयुक्त लखनऊ से शिकायत की थी। श्री जायसवाल ने श्री पाण्डेय द्वारा सरकारी कार्य सम्पादन में पैसा मांगते हुए इनकी आवाज रिकार्ड की सीडी भी उपलब्ध करायी है, जो उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ की जांच में सही पायी गयी है। उप आबकारी आयुक्त की जांच आख्या के आधार पर श्री पाण्डेय को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित करते हुए संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच अधिकारी से इस प्रकरण में 30 दिन के अन्दर जाॅच आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in