Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये

Posted on 24 May 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों के उच्च स्तरीय अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु आवंटित जनपदों में नामित नोडल अधिकारियों को माह की 01 तारीख से 21 तारीख के मध्य भ्रमण कर निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आवंटित जनपद में समीक्षा, सत्यापन एवं निरीक्षण हेतु कम से कम दो कार्यदिवसों में वरिष्ठ अधिकारियों को विकास कार्यो का सत्यापन अवश्य करना होगा। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों को भ्रमण के पश्चात प्रस्तुत निरीक्षण रिपोर्ट में सम्बन्धित विभाग के प्रमुख सचिवों को एक सप्ताह के अन्दर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर आख्या सम्बन्धित नोडल अधिकारी तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग को उपलब्ध करानी होगी।
मुख्य सचिव आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों के उच्च स्तरीय अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु आवंटित जनपदों के नोडल अधिकारी के रूप में नामित वरिष्ठ अधिकारियों की निरीक्षण आख्या में उल्लिखित विषयों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों को अपने आवंटित जनपद का माह में एक बार भ्रमण कर चिन्हित कार्यक्रमो की समीक्षा, विकास कार्यो का भौतिक सत्यापन एवं स्थलीय निरीक्षण, कतिपय कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण एवं एक ग्राम का भ्रमण अवश्य करना होगा। नोडल अधिकारियों द्वारा विकास कार्यो का भौतिक सत्यापन एवं विशेष रूप से बड़ी लागत की कम से कम दो परियोजनाओं के निमार्ण कार्यांे का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता के साथ-साथ कार्य पूर्ण करने की समयबद्धता की समीक्षा अवश्य की जाय। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी निरीक्षण के समय अपने साथ संबंधित जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गयी अभियन्ताओं की टीम को साथ ले जाना होगा परन्तु जिस विभाग का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित हो उस विभाग के अभियन्ता को टीम में सम्मिलित नहीं किया जाय लेकिन उस विभाग के उत्तरदायी अधिकारी को निरीक्षण के समय अवश्य उपस्थित रहना होगा।
श्री उस्मानी ने यह भी निर्देश दिये कि ग्राम में निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी के द्वारा उस ग्राम से संबंधित उन समस्त शिकायतों का विवरण एवं निस्तारण आख्या नोडल अधिकारी के समक्ष अवश्य प्रस्तुत करनी होगी जो पिछले एक वर्ष की अवधि में आयोजित तहसील दिवसों में प्राप्त हुई हांे। नोडल अधिकारी द्वारा इन शिकायतों के निस्तारण की सत्यता की जाॅंच कर अपनी निरीक्षण आख्या में उसका उल्लेख अवश्य करना होगा।
बैठक में प्रमुख सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन श्री एस.पी.गोयल सहित सम्बन्धित विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in