Categorized | लखनऊ.

आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता अर्जित की सी.एम.एस. छात्रों ने 98.20 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. महानगर की छात्रा तेजस्विनी नारायन ने प्रदेश में सर्वोच्च स्थान एवं देश में तीसरा स्थान अर्जित कर इतिहास रचा

Posted on 23 May 2014 by admin

आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता अर्जित की सी.एम.एस. छात्रों ने 98.20 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. महानगर की छात्रा तेजस्विनी नारायन
ने प्रदेश में सर्वोच्च स्थान एवं देश में तीसरा स्थान अर्जित कर इतिहास रचा
लखनऊ, 21 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष भी आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षा-2014 में सर्वश्रेष्ठ सफलता का ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया। इस वर्ष सी.एम.एस. से कुल
2652 छात्र आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षा में बैठे, जिनमें से 807 छात्रांे ने 90 प्रतिशत से लेकर 98.2 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये है। सी.एम.एस. महानगर की छात्रा तेजस्विनी नारायन ने 98.20 अंको के साथ प्रदेश में सर्वोच्च स्थान एवं देश में तीसरा स्थान अर्जित किया है।
श्री शर्मा ने बताया कि आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. 26 छात्रों ने 97 प्रतिशत से लेकर 98.20 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर अपनी अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराया है। इन छात्रों में सी.एम.एस. महानगर प्रथम कैम्पस की छात्रा तेजस्विनी नारायन (98.20 प्रतिशत), सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की दिया पाण्डेय व सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के शोभित नैन व श्रेया मित्तल (तीनों 97.80 प्रतिशत), सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस की पल्लवी झा, सी.एम.एस. गोमती नगर की आकृति लालवानी व मनन भाटिया, सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस के अंकुर वर्मा एवं सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर के मनन अग्रवाल (पाँचो 97.60 प्रतिशत), सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की कनिष्का यादव, सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस के अहकम खान, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के आदित्य द्विवेदी, अनुराग पाण्डेय एवं शिखा तिवारी (पाँचो 97.40 प्रतिशत), सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस के अभिनव मिश्रा व ईशु कालरा, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की समृद्धि जोशी, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रियंवदा जोशी व शुभि श्रीवास्तव एवं सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के विदित गुप्ता (सभी छः छात्र 97.20 प्रतिशत) एवं सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस के जीशान सिद्दीकी, सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के अभीत कुमार, अपूर्व मिश्रा व वत्सल मिश्रा, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के अगम सचान व अनुष्का त्रिवेदी (सभी छः छात्र 97 प्रतिशत) शामिल हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सी.एम.एस. के 26 छात्रों ने 97 प्रतिशत से 98.20 प्रतिशत तक, 50 छात्रों ने 96 प्रतिशत से 96.80 प्रतिशत तक, 96 छात्रों ने 95 प्रतिशत से 95.80 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। इस प्रकार सी.एम.एस. के 172 छात्रों ने 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित कर आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षा में कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा 635 छात्रों ने 90 से लेकर 94.80 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। इस प्रकार सी.एम.एस. के 807 छात्रों ने आई.सी.एस.ई. परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक नया इतिहास रचा है। श्री शर्मा ने बताया कि आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा परिणाम की खास बात रही कि इस वर्ष सी.एम.एस. से कुल 2652 छात्र बैठे जिनमें से 2599 छात्र उच्च अंको के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं एवं मात्र 53 छात्र उच्च अंकों के साथ द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने शत-प्रतिशत परीक्षाफल दिया है।
श्री शर्मा ने बताया कि कल 22 मई, वृहस्पतिवार को प्रातः 7.00 बजे सी.एम.एस. के आई.सी.एस.ई.(कक्षा-10) के सभी 807 मेधावी छात्र अपनी ऐतिहासिक सफलता पर ‘विक्ट्री मार्च’ निकालेंगे। इस अवसर पर मेधावी छात्रों के माता-पिता व शिक्षक भी उपस्थित रहेंगे। यह विक्ट्री मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चैकी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम तक निकाला जायेगा। विक्ट्री मार्च के उपरान्त सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को उनकी अपार सफलता के लिए सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने 90 प्रतिशत से लेकर 98.2 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर श्री राजन शुक्ला, आई.ए.एस, प्रमुख सचिव, कृषि विविधीकरण एवं संस्कृति, उ.प्र., मुख्य अतिथि होंगे जबकि श्री अमोद कुमार, आई.ए.एस., सलाहकार, मुख्यमंत्री, उ.प्र., समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा, सम्मान समारोह के उपरान्त आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी सम्पूर्ण परीक्षाफल की विस्तृत जानकारी पत्रकार बन्धुओं को देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in