Categorized | लखनऊ.

नाला सफाई एवं निर्माणाधीन सड़कों को शीघ्र पूरा किया जाये -प्रो0 मिश्र

Posted on 23 May 2014 by admin

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्र ने आज लखनऊ उत्तर विधान सभा के जोन-6 में ठाकुरगंज, मल्लाही टोला प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, हुसैनाबाद वार्ड, दौलतगंज वार्ड तथा चैक बाजार काली जी, गुलाला घाट का निरीक्षण किया।
प्रो0 मिश्र ने प्रत्येक क्षेत्र में जाकर सीवर, सड़क, सफाई व्यवस्था तथा पार्क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीवर जाम तथा टूटी सड़को का मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जायें। उन्होंने जगह-जगह कूड़े के ढेरों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा उसे तत्काल हटवाने तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। प्रो0 मिश्र ने पार्कों के रख-रखाव व निर्माण कार्यों को अविलम्ब पूरा करने के निर्देश दिये।
प्रो0 मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि अगले निरीक्षण में समस्यायें पायी जाती हैं तो उनसे सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अधिकारियों ने प्रो0 मिश्र को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सारी समस्यायें दूर कर ली जायेंगी।
प्रो0 मिश्र के निरीक्षण के समय अधीक्षण अभियन्ता श्री राजवीर सिंह, जोनल अधिकारी श्रीमती विन्नो रिजवी तथा जलकल, स्वस्थ्य, सफाई, आर0आर0 विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in