Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी से मजबूत किसी और दल का संगठन नहीं है।

Posted on 22 May 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी से मजबूत किसी और दल का संगठन नहीं है। समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार है जिसकी योजनाओं से प्रदेश में विकास हुआ। उन्होने कहा राजनीति में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। हमने इसके कई दौर देखें हैं इसलिए हारजीत की ज्यादा चिन्ता नहीं करनी चाहिए। कार्यकर्ता और नेता जनता का काम करें। समाजवादी पार्टी में सबसे ज्यादा निष्ठावान कार्यकर्ता है जिनकी समाजवादी विचारधारा के लिए प्रतिबद्धता है।
श्री मुलायम सिंह यादव यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश भर से आये समाजवादी पार्टी के जिला/महानगर अध्यक्षों तथा महासचिवों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष/मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने की। इसमें जिलाध्यक्षों ने चुनावो में अपने लोकसभा क्षेत्रों के बारे में रिपोर्ट दी। उनकी बातों को नेताजी तथा मुख्यमंत्री जी ने गम्भीरता से सुना। इस मौके पर वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एवं मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रदेश महासचिव श्री सी0पी0 राय तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव उपस्थित रहे।
नेताजी ने जिलाध्यक्षों से संगठन को और मजबूत बनाने तथा मौजूदा राजनैतिक  चुनौतियों का मुकाबला करने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी सस्ती लोकप्रियता की नहीं सिद्धांत की राजनीति करती है। वह गरीबों और किसानों के हितों के लिए सतत् संघर्ष करती रही है।
जिलाध्यक्षों ने लोकसभा चुनावों पर अपनी रिपोर्टो में कहा कि मुख्यमंत्री   श्री अखिलेश यादव ने यद्यपि पूरी ईमानदारी से दो वर्ष के अंदर ही विकास का एजेण्डा लागू किया तथापि भाजपा द्वारा पानी की तरह बेतहाशा धन बहाया और मतदाताओं को भ्रमित करने की साजिश की गई। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। जिलों से आए प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि सभी दल चुनावों में समाजवादी पार्टी पर हमलावर हो गए थे। उन्होने मुख्यमंत्री जी तथा नेताजी को भरोसा दिलाया कि चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए अब संगठन को और ज्यादा चुस्त-दुरूस्त बनाने का वे प्रयास करेगें तथा जनता को विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का भी समाधान कराने में जुटेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in