Categorized | लखनऊ.

मा0 लोक निर्माण मंत्री, श्री शिवपाल सिंह यादव एंव मा0 राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, द्वारा लोक निर्माण की गरिमामयी उपस्थिति में

Posted on 22 May 2014 by admin

मा0 लोक निर्माण मंत्री, श्री शिवपाल सिंह यादव एंव  मा0 राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, द्वारा लोक निर्माण की गरिमामयी उपस्थिति में दिंनाक 21.मई.2014 को गोमती नगर में स्थित उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम के मुख्यालय परिसर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित लोक निर्माण विभाग की कुल 28 भवन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया, जिनकी कुल लागत रु0 62.76 करोड़ है। इन परियोजनाओं में एक सर्किट हाउस, 07 निरीक्षण भवन, 05 ट्रांजिट हास्टल, 12 जनपदो में राजकीय आवास तथा 02 कार्यालय भवन सम्मिलित है। उल्लेखनीय है कि उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम मुख्यालय “विश्वेश्वरैया भवन” का जीर्णोद्धार आधुनिक परिवेश के अनुरुप किया गया है, जिसमें वाहय स्तर पर ग्रेनाइट स्टोन, एल्यूमीनियम कम्पोजिट पैनल क्लैडिंग तथा स्टेनलैस स्टील रेलिंग लगायी गयी है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, लोक निर्माण डा0 रजनीश दुबे, प्रमुख अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग तथा प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in