Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने एवं जनता की समस्याओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Posted on 22 May 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने एवं जनता की समस्याओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी देते हुए शासन के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके कार्यालय द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिलाधिकारियों/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की उपस्थिति की औचक जानकारी दूरभाष द्वारा प्राप्त की गई, जिसमें 08 जनपदों के जिलाधिकारी एवं 10 जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि निर्धारित समय के दौरान कार्यालय में उपस्थित न रहने वाले तथा जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पहले ही अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि वे अपने कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस पर पूर्वान्ह 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहकर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनें और उनका समाधान कराएं। परन्तु मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आज जब दूरभाष पर अधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी ली गई तो 08 जिलाधिकारी और 10 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौजूद नहीं पाए गए।
प्रवक्ता ने बताया कि जिन जनपदों के जिलाधिकारी अनुपस्थित पाए गए उनमें गोरखपुर, इटावा, बरेली, जौनपुर, गोण्डा, बलिया, मिर्जापुर तथा फिरोजाबाद शामिल हैं, जबकि संभल के जिलाधिकारी किसी बैठक में सम्मिलित थे। इसी प्रकार जनपद महराजगंज, अमेठी, शाहजहांपुर, महोबा, शामली, ललितपुर, श्रावस्ती, उन्नाव, मऊ तथा अमरोहा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in