Categorized | लखनऊ.

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी की 23वीं पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Posted on 22 May 2014 by admin

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी की 23वीं पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा की शुरूआत स्व0 राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं सर्वधर्म पाठ से किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता विजय सक्सेना ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने स्व0 राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डाॅ0 खत्री ने श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संवेदनशीलता स्व0 राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी बात थी। राजनीति में उनकी यही संवेदनशीलता नेतृत्व और कार्यकर्ता के बीच मजबूत कड़ी का निर्माण करती थी। स्व0 राजीव जी की यही संवेदनशीलता नेतृत्व और कार्यकर्ता के बीच आत्मीय व पारिवारिक रिश्ते का सृजन करती थी। डाॅ0 खत्री ने कहा कि स्व0 राजीव जी की संवेदनशीलता के कारण ही हर व्यक्ति स्वयं को राजीव जी के बहुत ही निकट पाता था। उनके चेहरे पर हमेशा ही मुस्कुराहट रहती थी, कभी किसी ने उनके चेहरे पर कठोरता और न ही कभी तनाव देखा। उन्होने कहा कि राजीव जी ने सूचना क्रान्ति के द्वारा देश को 21वीं सदी में आने वाली चुनौतियों से लड़ने के लिए न सिर्फ आधार प्रदान किया बल्कि विकास के क्षेत्र में विश्व के शिखर पर स्थापित किया। पंचायतीराज व्यवस्था से लेकर युवाओं, महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में शक्ति प्रदान की। उन्होने कहा कि हम सभी कांग्रेसजनों को राजीव जी के बताये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।
सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजीव जी युगदृष्टा थे। उन्होने देश को एक नई दिशा दी थी। राजीव जी की ही देन है कि आज देश विश्व में विकास के क्षेत्र में अग्रणी पंक्तियों में खड़ा है।
श्री सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी,  विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री अम्बिका सिंह, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री मारूफ खान, श्री प्रमोद सिंह, चैधरी सत्यवीर सिंह, श्री आबिद हुसैन, श्री अरूण प्रकाश सिंह, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री शकील फारूकी, श्री रंजन दीक्षित, श्री रमेश मिश्रा, श्री शिव पाण्डेय, कार्य0 जिलाध्यक्ष श्री मेराजवली खां, श्री संजय दीक्षित, श्रीमती मनु सिंह, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्री मेंहदी हसन, श्री अनूप श्रीवास्तव, श्री अरशी रजा, श्री डी0के0 आनन्द, श्री सुरजीत सोनकर, श्री शंकरलाल गौतम, श्री बसंतू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार स्व0 राजीव गांधी जी की याद में पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला के नेतृत्व में टी0बी0 अस्पताल ठाकुरगंज में मरीजों को फल वितरण किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in