Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज लोकसभा चुनावो के परिणामो से निराश न होने और जनता का भरोसा पुनः प्राप्त करने की सलाह पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को दी है।

Posted on 20 May 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज लोकसभा चुनावो के परिणामो से निराश न होने और जनता का भरोसा पुनः प्राप्त करने की सलाह पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को दी है। उन्होने कहा जिन सिद्धांतों के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध रही है उन सिद्धांतो लिए संघर्ष जारी रहेगा। श्री यादव ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के साथ बैठककर चुनाव परिणामों की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता एवं राजस्व वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, मंत्री श्री बलराम यादव, प्रवक्ता एवं मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव भी मौजूद थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के समीकरणों में उतार चढ़ाव के बारे में बताया। श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनशक्ति सबसे बड़ी है। हमें जनता के बीच जाकर तत्काल उसका आभार जताना चाहिए। जनसामान्य को विश्वास दिलायें कि हम उनके सुख-दुःख में उनके साथ रहेगें। समाजवादी सरकार ने दो वर्ष में जनहित की जो योजनाएं चलाई है जनता उनसे लाभान्वित होगी।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने किसानों, गरीबों और पिछड़ों के लिए तमाम योजनाएं चाई है ताकि उनका आर्थिक विकास हो। किसानों को कर्ज माफी, फसल बीमा आपदा राहत, मुफ्त सिंचाई सुविधा दी गई है। गरीबों को सस्ते आवास, बस्तियों के सम्पर्क मार्गो का निर्माण एवं लड़कियों की शादी के लिए 30 हजार रूपए की धनराशि का प्राविधान किया गया है। बुनियादी ढांचे के निर्माण पर बल देने के साथ उद्योग, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण की योजनाओं को भी अमली जामा पहनाया गया है। नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इसलिए राजनीति में पूरे आत्मविश्वास के साथ जुटे रहें और कतई निराश न हों।
समाजवादी पार्टी को 2014 में 22Û26 प्रतिशत मत मिले हैं। समाजवादी पार्टी को समाज के हर वर्ग का समर्थन और सहयोग मिला है। लोकसभा चुनावो में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने नेताजी को विश्वास दिलाया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास और सामाजिक न्याय के लिए वे अपना काम करते रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in