Categorized | लखनऊ.

कविता लेखन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

Posted on 20 May 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-12 की प्रतिभाशाली छात्रा कृति कक्कड़ ने अन्तर-विद्यालयी कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता सेंट एग्नेश लाॅरेटो डे स्कूल के तत्वावधान में ‘बाॅलबार्ड-2014’ के अन्तर्गत आयोजित हुई, जिसमें लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा कृति कक्कड़ ने अपने साहित्यिक ज्ञान, कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक लेखन का शानदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। कृति कक्कड़ ने अपनी कविता में सामाजिक सद्भाव, एकता व शान्ति से परिपूर्ण विश्व व्यवस्था की अभूतपूर्व झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रथम पुरष्कृत छात्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। सी.एम.एस. द्वारा वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हंै। विगत वर्षो में सी.एम.एस. के छात्रों ने विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर टैक्नालाॅजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in