Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. छात्र दल माॅरीशस रवाना

Posted on 20 May 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल का 28 सदस्यीय दल चतुर्थ ‘क्वालिटी यूथ इनीसिएटिव समिट-2014’ में प्रतिभाग हेतु माॅरीशस रवाना हो गया, जिसमें सी.एम.एस. इन्दिरा नगर, अलीगंज एवं कानपुर कैम्पस के छात्र व शिक्षक शामिल हैं। माॅरीशस रवाना होने से पूर्व इस छात्र दल को विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर विदाई दी एवं विदेश में देश का गौरव बढ़ाकर लौटने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन माॅरीशियन सोसाइटी फाॅर क्वालिटी कन्ट्रोल सर्किल एवं वल्र्ड काउन्सिल फाॅर टोटल क्वालिटी एण्ड एक्सीलेन्स इन एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 24 मई तक माॅरीशस में आयोजित किया जा रहा है जिसमें विश्व के कई देशों के बाल प्रतिनिधि व क्वालिटी विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। इस सम्मेलन के अन्तर्गत क्यू.सी. सर्किल प्रेजेन्टेशन, पब्लिक स्पीकिंग, वाद-विवाद, पोस्टर, नाटक, हिन्दी में कवि सम्मेलन, स्लोगन मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी तथापि विश्व के प्रख्यात क्वालिटी विशेषज्ञ अपने सारगर्भित उद्बोधन से शिक्षा में क्वालिटी विचारधारा को रेखांकित करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि माॅरीशस में यह अन्तर्राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल सम्मेलन बदलते विश्व परिदृश्य के अनुरूप छात्रों को तैयार करने एवं उनमें समस्याओं का सकारात्मक समाधान खोजने, विश्लेषण दक्षता का विकास, टीम वर्क, सृजनात्मक क्षमता का सदुपयोग तथा विन-विन एटिट्यूट विकसित करने में मददगार साबित होगा।
श्री शर्मा ने बताया कि क्वालिटंी यूथ इनीसिएटिव समिट-2014’ में प्रतिभाग हेतु माॅरीशस रवाना होने वाले सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस का नेतृत्व सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा कर रही हैं जबकि सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की शिक्षिका सुश्री मेघना कोहली डिप्टी लीडर हैं। इसी प्रकार सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती लिपिका काला कर रही हैं जबकि सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका सुश्री स्वर्ण लता कर रही हैं। श्री शर्मा ने बताया कि इस युवा समिट को आयोजित करने का उद्देश्य नैतिक तथा चारित्रिक गुणों से युक्त पूर्णतया गुणात्मक व्यक्ति तैयार करना है जिनको विश्वव्यापी समस्याओं का ज्ञान हो तथा उन समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता हो। इस क्वालिटी अभियान से बच्चों, टीचर्स, अभिभावकों, स्कूलों, उद्योगों, पर्यावरण आदि-आदि सभी क्षेत्रों में एक जागरूकता पैदा होगी जो कि विश्व की एक न्यायप्रिय व्यवस्था के गठन में अपना योगदान देगी। श्री शर्मा ने कहा कि शिक्षा के द्वारा विश्व एकता तथा विश्व शान्ति स्थापित की जा सकती है।
श्री शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल विश्व का पहला ऐसा विद्यालय है जिसने डा0 विनीता कामरान, प्रधानाचार्या, सीएमएस कानपुर रोड कैम्पस के नेतृत्व में ”शिक्षा में गुणवत्ता“ की भावना को सारे विश्व में पहुंचाया है एवं शिक्षा के निरन्तर एवं सतत् गुणात्मक विकास के लिए मनोयोगपूर्वक प्रयत्नशील है। डा. कामरान के मार्गदर्शन मेें इंग्लैण्ड, नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका,  माॅरीशस, श्रीलंका, जर्मनी, कुवैत, टर्की, इजराइल, हांगकांग, ईरान, मलेशियाॅ, फिलीपीन्स तथा पाकिस्तान आदि कई देशों के विद्यालयों ने ”शिक्षा में गुणवत्ता“ के विचार को अपनाया है तथा वे सफलतापूर्वक अपने छात्रों को टोटल क्वालिटी पर्सन (टी.क्यू.पी.) बनाने में पूरे मनोयोग से संलग्न हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in