Categorized | लखनऊ.

मंडलीय उद्योग बन्धु की बैठक 21 मई को कमिश्नरी में

Posted on 20 May 2014 by admin

संयुक्त निदेशक, आगरा मण्डल विनय कुमार ने अवगत कराया है कि मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक 21 मई को अपरान्ह 3ः30 बजे मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में कमिश्नरी लघु सभागार में आहूत की गई है।
उन्होंने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत माह मार्च, 2014 तक की तथा एकल मेज व्यवस्था के अंतर्गत माह अप्रैल तक की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। साथ ही मेगा लेदर क्लस्टर, रूग्ण इकाइयों के प्रकरण, उद्यमियों/उद्यमी संघों से प्राप्त समस्याओं पर चर्चा व विचार विमर्श कर निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बैठक से संबंधित समस्त अधिकारियों व उद्यमियों से अभिलेखों सहित बैठक में समय से प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in